फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs GT IPL 2025 Shubman Gill Sai Sudharsan Partnership 100 Plus Runs Record Since 2022 Check Stats

LSG vs GT: 2022 से चार बार 100+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं सुदर्शन-गिल, विरोधी टीमों पर पड़ रहे हैं भारी

Sat, 12 Apr 2025 05:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Apr 2025 05:08 PM IST
सार

लखनऊ ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, लेकिन गिल और सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
LSG vs GT IPL 2025 Shubman Gill Sai Sudharsan Partnership 100 Plus Runs Record Since 2022 Check Stats
साई सुदर्शन और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी गुजरात टाइटंस को लगातार बड़ी शुरुआत दिला रही है और ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी देखने मिला। लखनऊ ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, लेकिन गिल और सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।  
विज्ञापन

दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव
लखनऊ ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया है। मार्श की बेटी बीमार हैं जिस कारण वह इस मैच के लिए अनुपलब्ध हैं। गुजरात ने भी कुलवंत खजरोलिया की जगह वाशिंगटन संदर को मौका दिया है। पंत ने टॉस के दौरान बताया, मार्श की बेटी बीमार हैं और वह उनका ध्यान रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: LSG vs GT: शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श गुजरात के खिलाफ अनुपलब्ध, जानें किस कारण मैच से रहे बाहर 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात को दिलाई मजबूत शुरुआत 
गिल और सुदर्शन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाया जिससे गुजरात ने पावरप्ले में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। गिल ने इस दौरान 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद साई सुदर्शन भी पचासा जड़ने में सफल रहे। आवेश खान ने एडेन मार्करम के हाथों कैच कराकर शुभमन गिल की पारी का अंत किया और लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। गिल ने शॉट अच्छा खेला था, लेकिन बाउंड्री पर मार्करम ने उनका कैच पकड़ा। गिल ने 38 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। 
विज्ञापन

गिल और सुदर्शन 2022 से आईपीएल में चौथी बार 100+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले में फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली तथा डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। सुदर्शन और गिल के अलावा 2022 से डुप्लेसिस-कोहली और डुप्लेसिस-मैक्सवेल ने भी चार बार 100+ रनों की साझेदारी की है। वहीं, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच इस दौरान तीन बार 100+ रनों की साझेदारी हुई है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस को लगा झटका, यह कीवी ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

गुजरात के लिए यह तीसरी बड़ी ओपनिंग साझेदारी
गुजरात के लिए यह तीसरी बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। गुजरात के लिए गिल और सुदर्शन के नाम सबसी बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड है। इन दोनों ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की थी। वहीं, गिल और ऋद्धिमान साहा ने 2023 में लखनऊ के खिलाफ पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े थे। गिल और सुदर्शन अब तक ओपनिंग साझेदारी के तौर पर 648 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed