{"_id":"6807d7cab5974a94b802f946","slug":"ipl-2025-lsg-vs-dc-result-lucknow-super-giants-vs-delhi-capitals-key-highlights-analysis-result-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs DC: पांचवीं बार दिल्ली कैपिटल्स ने पहले आठ में से छह मैच जीते, राहुल ने सबसे तेजी से पूरे किए 5000 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs DC: पांचवीं बार दिल्ली कैपिटल्स ने पहले आठ में से छह मैच जीते, राहुल ने सबसे तेजी से पूरे किए 5000 रन
Tue, 22 Apr 2025 11:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:24 PM IST
सार
इस जीत के साथ ही दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं और वह गुजरात टाइटंस के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली और गुजरात के एक समान अंक है, लेकिन टाइटंस नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन
राहुल और अक्षर पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली की आठ मैच में यह छठी जीत है। यह पांचवीं बार है जब किसी सीजन दिल्ली ने शुरुआती आठ में से छह मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
अंक तालिका का हाल
दिल्ली ने आईपीएल 2025 से पहले 2009, 2012, 2020 और 2021 सीजन में भी शुरुआती आठ में से छह मैच जीते थे। दिलचस्प बात यह है कि जब भी दिल्ली ने ऐसा किया है वो प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं और वह गुजरात टाइटंस के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली और गुजरात के एक समान अंक है, लेकिन टाइटंस नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष पर बना हुआ है। दूसरी ओर, लखनऊ की नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।

राहुल ने वॉर्नर को पीछे छोड़ा
केएल राहुल ने इसके साथ ही आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि पूरी की और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 135 पारियों में आईपीएल में 5000 रन पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि एबी डिविलियर्स 161 और शिखर धवन 168 पारियों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर को टीम की वापसी का भरोसा, प्रशंसकों को याद दिलाया 2014 का प्रदर्शन

राहुल-पोरेल की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को करुण नायर के रूप में पहला झटका लगा जो नौ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल और पोरेल ने दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इस दौरान पोरेल ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, पचासा लगाने के बाद वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और मार्करम ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेजा। पोरेल ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली।

छक्का लगाकर दिलाई जीत
पोरेल के साथ साझेदारी टूटने के बाद क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल आए और उन्होंने राहुल के साथ साझेदारी निभाई। राहुल और अक्षर ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। राहुल ने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर प्रिंस यादव की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल 20 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल और अक्षर के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की अविजित साझेदारी हुई। लखनऊ के लिए दोनों विकेट मार्करम को मिले। इस तरह दिल्ली ने इस सीजन लखनऊ के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी
इससे पहले, दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लखनऊ के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई। लखनऊ के लिए मार्करम ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि मार्श ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 45 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: LSG vs DC: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत, खाता भी नहीं खोल पाए; ड्रेसिंग रूम में दिखे निराश

मार्श-मार्करम ने दिलाई शानदार शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्श और मार्करम ने लखनऊ को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। मार्करम ने इस दौरान 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो उनका इस सीजन चौथा पचासा है। दुशमंता चमीरा ने हालांकि, मार्करम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मार्करम के आउट होते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और उसने 23 रन के अंतराल पर चार विकेट गंवा दिए। मार्करम के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क ने निकोलस पूरन को आउट किया जो नौ रन बनाकर आउट हुए।

मुकेश कुमार चमके
इसके बाद मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को आउट किया जिन्होंने दो रन बनाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श भी मुकेश कुमार का शिकार बने। फिर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आयुष बडोनी ने डेविड मिलर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की, लेकिन मुकेश कुमार ने बडोनी को बोल्ड किया। बडोनी 21 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह रही कि कप्तान ऋषभ पंत सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी।
पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके और उन्हें मुकेश ने पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि स्टार्क और चमीरा को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप यादव इस मैच में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। इस सीजन यह पहली बार हुआ जब कुलदीप खाली हाथ रहे।