{"_id":"6807cadafc146f4bc509be46","slug":"kolkata-knight-riders-ceo-venky-mysore-believes-that-his-team-can-still-reach-the-playoffs-in-ipl-2025-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर को टीम की वापसी का भरोसा, प्रशंसकों को याद दिलाया 2014 का प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर को टीम की वापसी का भरोसा, प्रशंसकों को याद दिलाया 2014 का प्रदर्शन
Tue, 22 Apr 2025 10:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:29 PM IST
सार
केकेआर के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि गत चैंपियन टीम के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। हालांकि, मैसूर ने प्रशंसकों को केकेआर की वापसी का इतिहास याद दिलाया है।
विज्ञापन
केकेआर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सीईओ वैंकी मैसूर ने इस बात की उम्मीद नहीं छोड़ी है कि टीम आईपीएल 2025 सीजन के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। केकेआर का प्रदर्शन इस सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसने आठ मैचों में तीन में ही सफलता हासिल की है, जबकि पांच मैचों में उसे हार मिली है। केकेआर की टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
प्लेऑफ के लिए कठिन हुई केकेआर की राह
केकेआर के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि गत चैंपियन टीम के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। हालांकि, मैसूर ने प्रशंसकों को केकेआर की वापसी का इतिहास याद दिलाया है। मैसूर का इशारा 2014 और 2021 सीजन की तरफ था जहां टीम ऐसी ही स्थिति में थी और उसने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में वापसी करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। 2014 सीजन में केकेआर चैंपियन बनी थी, जबकि 2021 में उपविजेता रही थी।

मैसूर ने टीम के जज्बे को सराहा
मैसूर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, यह बहुत ही जज्बे वाली टीम है, नाइट राइडर्स। यह हमारा 18वां सत्र है, हम हमेशा शीर्ष तीन में रहे हैं। मेरे दिमाग में दो उदाहरण आते हैं जिन्हें मैं हमेशा हमारी टीम से जुड़ने वाले नए लोगों के साथ साझा करता हूं। 2014 में पहले हाफ में हमने केवल दो मैच जीते और पांच हारे, लेकिन आप जानते हैं कि 2014 में क्या हुआ। हमने आईपीएल रिकॉर्ड बनाया और लगातार नौ मैच जीते और आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: LSG vs DC: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत, खाता भी नहीं खोल पाए; ड्रेसिंग रूम में दिखे निराश

उन्होंने कहा, उसके बाद हमने चैंपियंस लीग खेली और हमने लगातार पांच मैच जीते। तो लगातार 14 जीत का रिकॉर्ड है। 2021 में भी हमने फिर से दो जीत दर्ज की और पांच मैच हारे, फिर हमने फाइनल खेला। तो इस प्रारूप में कुछ भी हो सकता है। अब भी बहुत सारे मैच बाकी हैं और यह किसी ऐसे व्यक्ति की बात है जो हमें जीत दिलाने के लिए प्रेरणा दे। प्रेरणा कहीं से भी आ सकती है।