KKR vs SRH: वेंकटेश हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा बार लगातार 50+ रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज, बनाया रिकॉर्ड
कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले जा रहे इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 60 रन बनाए। इस दौरान 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 206.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और तीन छक्के ठोके।
विस्तार
कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले जा रहे इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 60 रन बनाए। इस दौरान 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 206.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और तीन छक्के ठोके। इसी के साथ अय्यर हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा बार लगातार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है। अय्यर ने इससे पहले आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में 26 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उससे पहले क्वालिफायर-1 में अय्यर ने 28 गेंदों में 51* रन बनाए थे। इस मामले में शीर्ष पर राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन हैं।
| खिलाड़ी | लगातार 50+ स्कोर | साल |
|---|---|---|
| संजू सैमसन | 4 | 2021-23 |
| फाफ डुप्लेसिस | 3 | 2022-24 |
| वेंकटेश अय्यर | 3 | 2024-25* |
कोलकाता ने तैयार किया 201 रन का लक्ष्य
अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय साझेदारी तथा वेंकटेश अय्यर की 60 रनों की दमदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कामिंदु मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका।
रहाणे 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए जबकि रघवंशी ने 32 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। उपकप्तान ने 206.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 60 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। वहीं, रिंकू सिंह 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि आंद्रे रसेल एक रन बनाकर रनआउट हो गए।
ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? MCA ने जारी किया बयान, जानिए