{"_id":"680cf733766d7e32b10e48a9","slug":"ipl-2025-kkr-vs-pbks-priyansh-arya-and-prabhsimran-singh-had-biggest-partnership-against-kkr-record-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS: कोलकाता में दहाड़े पंजाब के शेर, प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच सबसे बड़ी साझेदारी; टूटे रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs PBKS: कोलकाता में दहाड़े पंजाब के शेर, प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच सबसे बड़ी साझेदारी; टूटे रिकॉर्ड
Sat, 26 Apr 2025 08:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:39 PM IST
सार
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। यह इस आईपीएल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा कोलकाता के खिलाफ निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन
प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्या
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल का 44वां मैच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उनके इस फैसले को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने सही साबित किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई, जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन
कोलकाता में दहाड़े पंजाब के शेर
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। यह इस आईपीएल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा कोलकाता के खिलाफ निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की पार्टनरशिप निभाई थी।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। यह इस आईपीएल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा कोलकाता के खिलाफ निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की पार्टनरशिप निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2025 में कोलकाता के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
| सलामी जोड़ी | रन |
|---|---|
| प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य | 120 |
| शुभमन गिल और साई सुदर्शन | 114 |
| मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम | 99 |
| विराट कोहली और फिल सॉल्ट | 95 |
प्रियांश और प्रभसिमन का बल्ला इस मैच में जमकर गरजा। दोनों ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलीं। प्रियांश ने अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा 27 गेंदों में पूरा किया जबकि प्रभसिमरन ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया। दोनों क्रमश: 69 और 83 रनों की पारियां खेलकर पवेलियन लौटे। 23 वर्षीय बल्लेबाज प्रियांश आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने 222* रन बना लिए। इस मामले में उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस आईपीएल में पावरप्ले में 213 रन बनाए।
आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | पावरप्ले में रन |
|---|---|
| प्रियांश आर्या | 222* |
| यशस्वी जायसवाल | 213 |
| फिल सॉल्ट | 212 |
| साई सुदर्शन | 203 |
| मिचेल मार्श | 196 |