फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Jasprit Bumrah Comeback for MI and Akash Deep in LSG Squad Availability Update

IPL 2025: बढ़ गया मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार, आकाश दीप की चोट पर भी आया बड़ा अपडेट

Wed, 02 Apr 2025 05:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 02 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

बुमराह जनवरी 2025 से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में खेले थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी इसके बाद वह आगे नहीं खेल सके थे। आकाश दीप भी पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें पीठ में चोट आई थी। दिसंबर से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
IPL 2025 Jasprit Bumrah Comeback for MI and Akash Deep in LSG Squad Availability Update
बुमराह-आकाश दीप - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी में अभी और वक्त लग सकता है। उन्होंने अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सलेंस (सीओई) की तरफ से पूरी तरह फिट नहीं घोषित किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुमराह नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज आकाश दीप जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Virat Kohli: टी20 में 100 अर्धशतक पूरे करने से दो कदम दूर हैं विराट, डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे
विज्ञापन

कब होगी बुमराह और आकाश दीप की वापसी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह पूरी तरह फिट हैं लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम का मानना है कि तेज गेंदबाज के वर्कलोड में वृद्धि उनके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। इसलिए फिलहाल उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सलेंस (सीओई) में ही रहने की सलाह दी गई है। अप्रैल के मध्य तक वह वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि तेज गेंदबाज आकाश दीप बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़ सकते हैं। वह शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। 

सूत्र का बयान
बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बुमराह की हेल्थ पर बात करते हुए कहा- बुमराह की चोट थोड़ी गंभीर है। मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर न हो। बुमराह खुद भी सावधानी बरत रहे हैं। वह सीओई में गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह से फिट होने में उन्हें अधिक समय लग सकता है। अभी तक कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन

जनवरी से बाहर हैं बुमराह
बुमराह जनवरी 2025 से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में खेले थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी इसके बाद वह आगे नहीं खेल सके थे। बुमराह को शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया। बुमराह आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अब तक मुंबई टीम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन उनके गेंदबाजी शुरू करने बाद उम्मीद लगी है कि वह जल्द ही मैदान पर वापस लौट सकते हैं। 

मुंबई के खिलाफ मैच में लखनऊ के लिए डेब्यू कर सकते हैं आकाश दीप
आकाश दीप भी पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुए थे। उन्हें पीठ में चोट आई थी। दिसंबर से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। अब खबर आई है कि चार अप्रैल को लखनऊ में मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में वह खेलते नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्बें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले 28 वर्षीय गेंदबाज आरसीबी का हिस्सा थे। उन्होंने इस टीम के लिए आठ मैचों में कुल सात विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ेंगे यशस्वी, इस टीम के लिए खेलेंगे; क्यों लिया फैसला?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed