{"_id":"68020be6356ad0d77b0207a1","slug":"ipl-2025-is-there-a-rift-between-coach-rahul-dravid-and-sanju-samson-viral-video-raises-tension-in-rr-2025-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कोच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच चल रही है अनबन? वायरल वीडियो से मचा कोहराम; RR में टेंशन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कोच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच चल रही है अनबन? वायरल वीडियो से मचा कोहराम; RR में टेंशन
Fri, 18 Apr 2025 01:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:53 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का है। इसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों से बात करते नजर आ रहे हैं। तभी कप्तान सैमसन वहां से निकल जाते हैं। ये वीडियो सुपरओवर से पहले का है।
विज्ञापन
संजू सैमसन-राहुल द्रविड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसका कारण है उनका एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कोच राहुल द्रविड़ की बात को अनसुना करते देखा जा सकता है। फैंस का दावा है कि राजस्थान रॉयल्स और संजू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह कहना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोच और कप्तान के बीच चल रही अनबन?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले का है। इसमें मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों से बात करते नजर आ रहे हैं। तभी कप्तान सैमसन वहां से निकल जाते हैं। ये वीडियो सुपरओवर से पहले का है। अब फैंस का दावा है कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रह है। ये अनबन के संकेत हैं।

I knew there was definitely a rift within the setup when there were absolutely no discussions or chat in the dugout before the super over.Everyone was standing quite in a circle in the dugout.Look at Sanju's hand signal in the first video,he is deliberately ignoring everyone. https://t.co/DfxmlwGgBG pic.twitter.com/688ji3MXrS
— Delhi Capitals Fan (@pantiyerfc) April 17, 2025
सुपरओवर में जीती दिल्ली
आईपीएल 2025 का पहला सुपरओवर 16 अप्रैल यानी बुधवार को हुआ, जब राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 188 रन ही बनाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने सुपरओवर में जीता था।

नीतीश राणा को क्यों नहीं मिला मौका?
सुपरओवर में राजस्थान रॉयल्स ने नीतीश राणा को बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी तरफ से यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए। टीम प्रबंधन के इस निर्णय पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। मुकाबले के बाद नीतीश ने कहा- ऐसे फैसले अकेले नहीं लिए जाते हैं। ये कप्तान, कोच और टीम के साथ मिलकर लिए जाते हैं। अगर फैसला सही साबित होता, तो कोई सवाल नहीं करता। हेटमायर हमारे फिनिशर हैं और उन्होंने पहले भी अच्छा खेल दिखाया है।

I believe the issues started from the auction table itself. I don't think Sanju was happy with the decision of letting Butler go.
— Ashwin M (@Ashwin826) April 17, 2025