{"_id":"67f88e82587017bbbb057a24","slug":"ipl-2025-if-you-want-to-be-a-champion-then-said-kkr-vicecaptain-venkatesh-iyer-before-match-against-csk-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR: 'अगर चैंपियन बनना है तो...', चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले बोले केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs KKR: 'अगर चैंपियन बनना है तो...', चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले बोले केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर
Fri, 11 Apr 2025 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Apr 2025 09:07 AM IST
सार
वेंकटेश ने कहा, 'हम कभी नहीं देखते कि हमारे लिए अच्छी स्थिति क्या है। हम खुद को क्रिकेट की अच्छी परिस्थितियों के लिए तैयार करते हैं और यही पेशेवर खेल है।'
विज्ञापन
चंद्रकांत पंडित और वेंकटेश अय्यर
- फोटो : PTI
विस्तार
आईपीएल 2025 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच से पहले केकेआर के उप कप्तान वेंकटेश अय्यर ने कहा कि उनकी टीम खेल की परिस्थितियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती बल्कि सभी संभावित परिस्थितियों के लिए तैयारी करती है। हाल ही में केकेआर को ईडन गार्डेन्स में बड़े स्कोर वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सीएसके की टीम मौजूदा आईपीएल में संघर्ष करती दिख रही है।
विज्ञापन
जब वेंकटेश से पूछा गया कि क्या चेन्नई की पिच केकेआर के स्पिनरों, खासकर वरुण चक्रवर्ती के अनुकूल होगी तो उन्होंने जवाब दिया, 'हम कभी नहीं देखते कि हमारे लिए अच्छी स्थिति क्या है। हम खुद को क्रिकेट की अच्छी परिस्थितियों के लिए तैयार करते हैं और यही पेशेवर खेल है। अगर किसी टीम को चैंपियन बनना है तो उसे यह समझना होगा कि आपके पास ऐसा संयोजन होना चाहिए जो सभी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सके। हमने पिछले मैच में भी बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था। हम केवल चार रन से हारे थे जिससे दिखता है कि यह बराबरी का मैच था।'
💜🫂💛 pic.twitter.com/3gB7T5d3LR
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 10, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई और कोलकाता के बीच अब तक आईपीएल में 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई ने 19 मैच और कोलकाता ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। चेपॉक में दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से चेन्नई ने आठ और कोलकाता ने तीन मैच जीते हैं। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो चेन्नई ने तीन और केकेआर ने दो मैच जीते हैं। 2024 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं तो सीएसके ने केकेआर को सात विकेट से हराया था।
🦁7️⃣ @ 7️⃣PM🔜
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2025
The Return of the Yellove Dragon 🐉#WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/WZ95F9Nl9c