फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Fuming Nicholas Pooran Throws Pad In Frustration Loses Cool At LSG Teammate Video goes viral

IPL 2025: अब्दुल समद के आउट होते ही आपा खो बैठे निकोलस पूरन, ड्रेसिंग रूम में पैड फेंकते हुए आए नजर; वीडियो

Tue, 20 May 2025 05:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 20 May 2025 05:34 PM IST
सार

यह घटना अब्दुल समद के आउट होने के बाद की है। जैसे ही नीतीश कुमार रेड्डी ने समद को बोल्ड किया, पूरन अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपना पैड फेंक दिया।

विज्ञापन
IPL 2025 Fuming Nicholas Pooran Throws Pad In Frustration Loses Cool At LSG Teammate Video goes viral
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ लखनऊ की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। इस मैच में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपना आपा खो दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पूरन ने खोया आपा
यह घटना अब्दुल समद के आउट होने के बाद की है। जैसे ही नीतीश कुमार रेड्डी ने समद को बोल्ड किया, पूरन अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपना पैड फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। बता दें कि, पूरन इस मैच में 26 गेंदों में 45 रन बनाकर रनआउट हुए थे। उन्हें ईशान किशन ने रनआउट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed