फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 final likely to be played in Ahmedabad playoffs have been shifted to Mullanpur schedule details

IPL 2025: अहमदाबाद में हो सकता है आईपीएल का फाइनल मुकाबला, प्लेऑफ के स्थल में भी बदलाव संभव; सामने आई जानकारी

Tue, 20 May 2025 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 May 2025 05:28 PM IST
सार

मुल्लांपुर क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी कर सकता है, जबकि अहमदाबाद में क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पुराने कार्यक्रम के मुताबिक, हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी करनी थी।

विज्ञापन
IPL 2025 final likely to be played in Ahmedabad playoffs have been shifted to Mullanpur schedule details
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता के बजाए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जा सकता है। वहीं, इस बात की भी चर्चा है कि इस सीजन के प्लेऑफ मुकाबले मुल्लांपुर में खेले जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फाइनल सहित प्लेऑफ के चार मुकाबलों के लिए अहमदाबाद और मुल्लांपुर के नाम तय किया है। 
विज्ञापन

तीन टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मुल्लांपुर क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी करेगा, जबकि अहमदाबाद में क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पुराने कार्यक्रम के मुताबिक, हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी करनी थी। अब तक पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है और मुंबई इंडियंस तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान की जंग बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी-सनराइजर्स का मैच लखनऊ में होगा
बीसीसीआई आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23 मई को होने वाले मुकाबले के आयोजन स्थल में भी बदलाव कर सकता है। हैदराबाद और आरसीबी के मुकाबला बंगलूरू में खेला जाना है, लेकिन इसे अब लखनऊ में कराया जा सकता है। यह फैसला बंगलूरू में खराब मौसम को देखते हुए लिया जा सकता है। इससे पहले आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच 17 मई को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और इसमें टॉस भी नहीं हो सका था। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत के समर्थन में उतरे मिचेल मार्श, दमदार वापसी की उम्मीद जताई; खराब प्रदर्शन पर रखी राय
विज्ञापन

सनराइजर्स को मंगलवार की शाम बंगलूरू के लिए उड़ान भरना था, लेकिन उन्हें आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ में ही रुकने के लिए कहा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार तक के लिए बंगलूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यही कारण है कि बोर्ड को अंतिम समय में इस मुकाबले के लिए वेन्यू में बदलाव करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed