IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई इस बांग्लादेशी गेंदबाज की एंट्री, मैकगर्क नहीं होंगे बचे हुए सत्र का हिस्सा
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को मुस्तफिजुर रहमान के टीम में शामिल करने का एलान किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रेंचाइजी ने बुधवार को मुस्तफिजुर रहमान के टीम में शामिल करने का एलान किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, मैकगर्क ने निजी कारणों से आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है।
🚨 NEWS 🚨@DelhiCapitals sign Mustafizur Rahman as replacement for Jake Fraser-McGurk.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2025
Details 🔽 #TATAIPLhttps://t.co/qWeCJ56QpJ
बांग्लादेश के इस गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। मुस्तफिजुर रहमान पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह आईपील में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं। 57 मैचों में उन्होंने 61 विकेट हासिल किए हैं।