फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Captain Hardik Pandya instructions to Mumbai Indians players, allrounder to do impact player

IPL 2025: कप्तान हार्दिक का मुंबई के खिलाड़ियों को निर्देश, इम्पैक्ट प्लेयर बनना है तो निभाएं ऑलराउंडर का रोल

Wed, 19 Mar 2025 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Mar 2025 04:36 PM IST
सार

पांड्या ने सत्र की शुरूआती प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मौजूदा परिदृश्य में अगर आप पूरी तरह से 50-50 ऑलराउंडर नहीं हैं तो अपनी जगह पाना मुश्किल हो जाता है।'

विज्ञापन
IPL 2025: Captain Hardik Pandya instructions to Mumbai Indians players, allrounder to do impact player
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। 22 मार्च से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज हो जाएगा। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को चेन्नई से भिड़ेगी। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के नए खिलाड़ियों को इम्पैक्ट प्लेयर बनने के लिए खास निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अब जब विवादास्पद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का नियम तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है तो एक क्रिकेटर को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए पूरी तरह से ऑलराउंडर होना चाहिए। इस नियम में एक टीम को एक पारी के दौरान या बाद में अपनी प्लेइंग-11 में से एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। टीमें स्थिति के मुताबिक, बल्लेबाज या गेंदबाज चुनती हैं।
विज्ञापन


IPL 2025: उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा सहित कुछ मुख्य भारतीय खिलाड़ियों की आपत्तियों के बावजूद इस नियम को कम से कम 2027 चरण तक बढ़ा दिया है। रोहित ने कहा था कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की रणनीति भारतीय ऑलराउंडरों के विकास को रोक रही है और टीमें खेल के दौरान उनकी जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को शामिल करती हैं।

पांड्या ने सत्र की शुरूआती प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मौजूदा परिदृश्य में अगर आप पूरी तरह से 50-50 ऑलराउंडर नहीं हैं तो अपनी जगह पाना मुश्किल हो जाता है। देखते हैं कि आगे चलकर यह नियम बदल सकता है या बदलेगा। लेकिन हां, निश्चित रूप से अगर आप अधिक ऑलराउंडरों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं तो उन्हें टीम में एक निश्चित स्थान की जरूरत होगी।'

IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला

पांड्या पिछले साल धीमी ओवर गति के उल्लघंन के कारण एक मैच के लिए निलंबित हैं जिससे वह रविवार को मुंबई इंडियंस के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे जिससे सूर्य कुमार यादव टीम की अगुआई करेंगे। पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस में पांड्या की वापसी इतनी आसान नहीं रही थी और यह प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी 10 टीम में आखिरी स्थान पर रही थी। उन्हें घरेलू प्रशंसकों ने हूट भी किया था। पांच आईपीएल खिताबों को देखते हुए मुंबई इंडियंस का 2021 से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

इस हरफनमौला ने कहा कि वह पिछले एक साल में भारतीय टीम के साथ दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खिताब जीत चुके हैं और इसी आत्मविश्वास को जारी रखकर चलेंगे। पांड्या ने कहा, 'भारत के लिए खेलना हमेशा ही गर्व की बात है। यह मेरी पहली प्राथमिकता भी है, दो ट्रॉफी जीतना हमारे दिल के बहुत करीब है और यह खुशी आईपीएल में भी जारी रहेगी।' उन्होंने कहा, 'पिछले चार सत्र मुंबई इंडियंस के लिए इतने अच्छे नहीं रहे हैं। इस सत्र में हम एकजुट होकर खेलेंगे।'

IPL 2025: एक मैच के प्रतिबंध के कारण 'एल क्लासिको' मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed