{"_id":"67da85e2d2b848bb8f03511d","slug":"with-hardik-pandya-suspended-suryakumar-yadav-to-captain-mi-in-ipl-2025-opener-against-csk-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: एक मैच के प्रतिबंध के कारण 'एल क्लासिको' मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: एक मैच के प्रतिबंध के कारण 'एल क्लासिको' मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी
Wed, 19 Mar 2025 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:22 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार ‘धीमी ओवरगति’ उल्लंघन के कारण पांड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित हैं। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव उठाएंगे। मुंबई इंडियंस रविवार को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मैच को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है, क्योंकि दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। एल क्लासिको स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब होता है उत्कृष्ट। स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड के मैच को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा की सबसे सफल क्लब हैं। वहीं, आईपीएल में चेन्नई और मुंबई दो सबसे सफल टीमें हैं। सीएसके और एमआई, दोनों ही टीमों ने पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।
सूर्यकुमार राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर हाल में इंग्लैंड पर 4-1 से जीत दिलाई। हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म इतनी प्रभावशाली नहीं रही और उन्होंने श्रृंखला के दौरान पांच मैच में सिर्फ 38 रन बनाए। पांड्या ने यहां मुंबई इंडियंस के सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'सूर्यकुमार भारतीय टीम की कप्तानी भी करते हैं। जब मैं नहीं होता हूं तो वह आदर्श विकल्प होते हैं।'
IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला
IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार ‘धीमी ओवरगति’ उल्लंघन के कारण पांड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है। मुंबई इंडियंस को 2024 में 10 हार का सामना करना पड़ा था जबकि वह सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और यह पांड्या का कप्तान के रूप में पहला साल था। पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया जिन्होंने टीम को पांच ट्रॉफी दिलाई हैं।