फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: After defeat against RCB, captain Rahane boosted morale of KKR, know what he said KKR vs RCB

IPL 2025: आरसीबी से मिली हार के बाद कप्तान रहाणे ने इस तरह बढ़ाया केकेआर का हौसला, जानें क्या कहा

Sun, 23 Mar 2025 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Mar 2025 02:56 PM IST
सार

रहाणे ने कहा, 'हमें किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत अधिक विचार करने की भी जरूरत नहीं है। गेंदबाजों के लिए यह मुश्किल प्रारूप है।'

विज्ञापन
IPL 2025: After defeat against RCB, captain Rahane boosted morale of KKR, know what he said KKR vs RCB
केकेआर बनाम आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया और अपने अभियान का शानदार आगाज किया। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस को अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद हार मिली। एक समय ऐसा लग रहा था कि केकेआर की टीम 200 का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन मिडिल ओवरों में विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। इसके बाद बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने केकेआर की गेंदबाजी को साधारण साबित किया। हार के बाद केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि टीम और खिलाड़ियों को अभी घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा चैंपियन कोलकाता की टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई और आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 22 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया। रहाणे ने कहा, 'यह हमारा पहला मैच था। हमारे पास कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो आक्रामक होकर खेलना पसंद करते हैं। मैं कुछ खास विभाग की चर्चा नहीं करना चाहता हूं। हमने कुछ क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ क्षेत्र ऐसे होते हैं जिनमें एक टीम और एक खिलाड़ी के रूप में सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हमें किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत अधिक विचार करने की भी जरूरत नहीं है। गेंदबाजों के लिए यह मुश्किल प्रारूप है। हमारे गेंदबाजों ने अपनी तरफ से अच्छा प्रयास किया। वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मेरे लिए यह हमेशा नियंत्रण बनाए रखने से जुड़ा है। हमारे जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं वह भी उतने ही अच्छे हैं, लेकिन हमें अपने संयोजन पर गौर करना होगा।'
विज्ञापन

चोट से उबर कर वापसी करने वाले आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया का यह 34 वर्षीय गेंदबाज भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के केवल दो मैच में खेल पाया था। पिछले साल अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाने वाले हेजलवुड ने कहा, 'मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लग रहा है कि मैंने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। केवल चार ओवर करने से काफी मदद मिलती है। मैंने पिछले साल दिसंबर से कोई मैच नहीं खेला था और इसलिए मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैंने वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत की। उम्मीद है कि मैं आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed