Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 574 players will be included in the mega auction, bids will be placed for 204 places know details

IPL 2025 Mega Auction: मेगा नीलामी में शामिल होंगे 574 खिलाड़ी, जेद्दाह में 204 स्थानों के लिए लगेगी बोली

Fri, 15 Nov 2024 07:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 15 Nov 2024 07:36 PM IST
सार

24 और 25 नवंबर को मेगा नीलामी का जेद्दाह में आयोजन होगा। शुक्रवार को आईपीएल ने नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल 574 खिलाड़ी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
IPL 2025: 574 players will be included in the mega auction, bids will be placed for 204 places know details
आईपीएल 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 24 और 25 नवंबर को मेगा नीलामी जेद्दाह में होगी। शुक्रवार को आईपीएल ने नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल 574 खिलाड़ी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

कितने बजे शुरू होगी नीलामी?
आईपीएल के अनुसार, दो दिन चलने वाली मेगा नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगी। इस दौरान 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिनमें तीन सहायक राष्ट्र के खिलाड़ी भी हैं। मेगा नीलामी में 318 अनकैप्ड और 12 कैप्ड खिलाड़ी उतरेंगे। मेगा नीलामी में 204 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी। इनमें 70 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। इस नीलामी के लिए दो करोड़ रुपये उच्चतम रिजर्व कीमत है, जिसमें 81 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

आईपीएल मेगा नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट

श्रेणी खिलाड़ियों की संख्या
कैप्ड भारतीय 48
कैप्ड विदेशी 193
सहायक राष्ट्र 3
अनकैप्ड भारतीय 318
अनकैप्ड विदेशी 12

कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों की रिजर्व राशि

रिजर्व कीमत  खिलाड़ियों की संख्या
2 करोड़ 81
1.5 करोड़ 27
1.25 करोड़ 18
1 करोड़ 23
75 लाख 92
50 लाख 8
40 लाख 5
30 लाख 320
विज्ञापन

1574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया
इससे पहले आईपीएल ने पांच नवंबर को जानकारी दी थी कि 1574 खिलाड़ियों ने मेगा नीलामी के लिए चार नवंबर तक रजिस्टर किया था। 1165 भारतीय और 409 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे। इनमें 30 सहयोगी राष्ट्र के खिलाड़ी भी थे। आईपीएल के लिए सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया। इनकी संख्या 91 बताई गई।

IPL 2025: 574 players will be included in the mega auction, bids will be placed for 204 places know details
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब किंग्स के पर्स में मोटी रकम शेष
मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। इस तरह कुल राशि 9.5 करोड़ खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed