फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Why did MS Dhoni choose jersey number seven Chennai Super Kings captain made revelation before IPL

IPL 2024: धोनी ने सात नंबर की जर्सी क्यों चुनी? आईपीएल से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने किया खुलासा

Sun, 11 Feb 2024 04:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Feb 2024 04:07 PM IST
सार

माही की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2007 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाया था। उसके बाद 2011 वनडे विश्व कप की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। 2013 में टीम को उन्होंने अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दिलाई।

विज्ञापन
IPL 2024 Why did MS Dhoni choose jersey number seven Chennai Super Kings captain made revelation before IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

खेलों में सात नंबर की जर्सी प्रतिष्ठित है। इस नंबर का क्रेज फुटबॉल से लेकर क्रिकेट तक में है। जब महेंद्र सिंह धोनी ने इस नंबर की जर्सी को पहनना शुरू किया तो यह भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी चर्चित हुआ। सात नंबर की जर्सी से प्रशंसकों की पसंदीदा बन गई और अभी भी क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा बिकने वाली शर्ट में से एक है। प्रशंसकों को यह जानने की उत्सुकता हमेशा से रही है कि धोनी ने इस नंबर को क्यों चुना। अब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने खुद ही खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान ने एक कार्यक्रम में अपने फैसले के बारे में कहा कि इसके पीछे कोई ज्यादा बड़ी सोच नहीं थी। धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा, "यही वह समय या दिन था जब मेरे माता-पिता ने फैसला किया कि मैं धरती पर आऊंगा।" धोनी का जन्म सात जुलाई 1981 को हुआ था। ऐसे में जन्म से ही उनका रिश्ता सात नंबर की जर्सी से रहा है।
विज्ञापन


धोनी ने क्या कहा?
धोनी ने कहा, "मेरा जन्म सात जुलाई को हुआ था। जुलाई सातवां महीना है। साल 81 था। 8-1=7, इसलिए मेरे लिए इस नंबर को चुनना बहुत आसान था।'' माही की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2007 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाया था। उसके बाद 2011 वनडे विश्व कप की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। 2013 में टीम को उन्होंने अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिटायर हो चुकी है धोनी की जर्सी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2023 में नंबर सात जर्सी को रिटायर करके भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी के योगदान को खास जगह दी। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर की प्रतिष्ठित नंबर 10 जर्सी को ही रिटायर किया गया है। सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम में अब कोई भी खिलाड़ी अपनी शर्ट का नंबर सात या 10 नंबर नहीं चुन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed