{"_id":"66110d9de6ee4f4c17054b57","slug":"ipl-2024-virat-kohli-was-seen-having-fun-with-avesh-khan-fans-remembered-banging-the-helmet-watch-video-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'आजा आजा..', आवेश खान के साथ मस्ती करते दिखे विराट कोहली, फैंस को याद आया हेलमेट पटकना, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'आजा आजा..', आवेश खान के साथ मस्ती करते दिखे विराट कोहली, फैंस को याद आया हेलमेट पटकना, देखें VIDEO
Sat, 06 Apr 2024 02:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:23 PM IST
सार
आज आरसीबी आईपीएल के 17वें सीजन में अपना पांचवां मैच खेलेगी जबकि राजस्थान अपना चौथा मैच खेलेगी। राजस्थान ने अब तक खेले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी ने चार मैचों में सिर्फ एक में जीत का स्वाद चखा है। ऐसे में देखना होगा कि फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम राजस्थान को जीत का चौका लगाने से रोकने में सफल हो पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विराट कोहली-आवेश खान
- फोटो : instagram
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला आज शाम खेला जाएगा। जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली को आवेश खान के साथ मस्ती करते देखा जा रहा है। इस वीडियो में उनके साथ युजवेंद्र चहल भी दिख रहे हैं। फैंस को यह वीडियो देखकर आईपीएल 2023 में आवेश का हेलमेट पटकने का किस्सा याद आ गया।
आज आरसीबी आईपीएल के 17वें सीजन में अपना पांचवां मैच खेलेगी जबकि राजस्थान अपना चौथा मैच खेलेगी। राजस्थान ने अब तक खेले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी ने चार मैचों में सिर्फ एक में जीत का स्वाद चखा है। ऐसे में देखना होगा कि फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम राजस्थान को जीत का चौका लगाने से रोकने में सफल हो पाती है या नहीं।
विज्ञापन
आवेश खान के साथ मस्ती करते दिखे विराट कोहली
राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्टार किंग कोहली को आवेश खान और युजवेंद्र चहल के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। आवेश को देखकर विराट मस्ती के मूड में आ जाते हैं। स्टार बल्लेबाज आवेश को देखते ही उंगली से इशारा करते हुए कहते हैं, 'आजा-आजा'। इसके बाद वह अपना चश्मा लगाते हैं और गाना गाते हैं, 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा'। इसके बाद विराट गेंदबाज को गले लगा लेते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को उस मैच की आ जाती है जिसमें आवेश खान ने आरसीबी को हराने के बाद हेलमेट पटका था।
क्या है हेलमेट पटकने का किस्सा
दरअसल, आईपीएल 2023 में लखनऊ और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, तब आवेश खान लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते नजर आए थे। इस दौरान लखनऊ ने आरसीबी को मात दे दी थी, जिसके बाद आवेश खान ने जोश में अपना हेलमेट जमीन पर पटका था। उनके इस व्यवहार की चारों-तरफ आलोचना हुई थी।

Some friendships never change! 💗💗💗 pic.twitter.com/UzuwG0HXsb
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 5, 2024