फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'Too Much distance?' Rohit and Hardik were seen far away in MI video, fans reacted on social media

IPL 2024: 'इतनी दूरी?' मुंबई के वीडियो में दूर-दूर नजर आए रोहित और हार्दिक, फैंस ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

Tue, 19 Mar 2024 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Mar 2024 09:03 AM IST
सार

हार्दिक पांड्या ने अपने एक बयान में कहा था कि उनके और रोहित के बीच आईपीएल 2024 के दौरान कुछ अजीब देखने को नहीं मिलेगा। हार्दिक ने कहा था कि उनके और हिटमैन के रिश्ते में कोई दरार नहीं है और उन्हें विश्वास है कि भारतीय कप्तान अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगे और पूरे सीजन में उनका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Too Much distance?' Rohit and Hardik were seen far away in MI video, fans reacted on social media
मुंबई की टीम - फोटो : IPL/MI Twitter

विस्तार

मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के सभी क्रिकेटरों के साथ टीम की मालिक नीता अंबानी और मेंटर सचिन तेंदुलकर को दिखाया गया है। वीडियो के अंतिम कुछ सेकंड में टीम ने बीच में एक सोफे पर बैठे हुए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ तस्वीर खिंचवाई। रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने के विवाद के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर काफी नाराज हैं। अब इस फोटो सेशन में फैंस को कुछ ऐसा दिखा, जिसने उन्हें चर्चा करने का विषय दे दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

हार्दिक ने रोहित को लेकर कही यह बात

IPL 2024: 'Too Much distance?' Rohit and Hardik were seen far away in MI video, fans reacted on social media
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL
हार्दिक पांड्या ने अपने एक बयान में कहा था कि उनके और रोहित के बीच आईपीएल 2024 के दौरान कुछ अजीब देखने को नहीं मिलेगा। हार्दिक ने कहा था कि उनके और हिटमैन के रिश्ते में कोई दरार नहीं है और उन्हें विश्वास है कि भारतीय कप्तान अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगे और पूरे सीजन में उनका समर्थन करेंगे। मुंबई के नए कप्तान ने कहा- सबसे पहली बात कुछ भी अलग नहीं होगा। अगर मुझे उनकी मदद की जरूरत होगी तो वह मेरी मदद जरूर करेंगे। साथ ही वह भारतीय टीम के कप्तान भी हैं, तो इससे मुझे काफी फायदा होगा। उन्होंने इस मुंबई टीम के साथ काफी कुछ हासिल किया है और मैं बस उस कामयाबी को आगे बढ़ाने आया हूं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह अजीब होगा या कुछ भी अलग होगा। यह एक अच्छा अहसास होगा क्योंकि हम 10 साल से खेल रहे हैं। मैंने अपना पूरा करियर उनकी कप्तानी में खेला है और हां मुझे पता है कि वह पूरे सत्र में हमेशा मेरे कंधे पर हाथ रखेंगे।





विज्ञापन

हार्दिक ने फैंस को लेकर कही यह बात

IPL 2024: 'Too Much distance?' Rohit and Hardik were seen far away in MI video, fans reacted on social media
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL
हार्दिक ने कप्तानी में बदलाव के बाद भड़के फैंस को लेकर भी बयान दिया और कहा कि उनसे भी समर्थन चाहिए होगा।  उन्होंने फैंस से उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की जो कि उनके नियंत्रण में हैं। हार्दिक ने कहा, 'हां, मैं गेंदबाजी करूंगा। ईमानदारी से कहूं तो हम फैंस का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हमें अपने खेल पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मैं उस पर ध्यान केंद्रित करता हूं जिसकी जरूरत है। मैं कंट्रोल में रहने वाली चीजों को कंट्रोल करता हूं। मैं उस पर ध्यान केंद्रित नहीं करता जिसे मैं नियंत्रित नहीं कर सकता और साथ ही हम फैंस के आभारी हैं। उनकी वजह से ही हमारा नाम है। मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed