फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Teams Highest Totals 200 and 250 Plus Scores Season Wise 2008-2024 Records Stats

IPL 2024: आईपीएल 2024 में अब तक 36 बार बन चुके 200+ के स्कोर, इनमें से आठ बार 250+ का आंकड़ा भी पार हुआ, जानें

Sat, 11 May 2024 12:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 May 2024 12:25 AM IST
सार

2023 में ही इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आईपीएल में लागू हुआ था और उसके बाद से 200+ के स्कोर में गजब की बढ़ोतरी हुई है। जहां 2022 में 200+ का स्कोर बनने का दर 12.16 प्रतिशत था, वहीं 2023 में यह बढ़कर 25.17 प्रतिशत हो गया था। इस सीजन अब तक यह बढ़कर 30.17 प्रतिशत हो चुका है। 

विज्ञापन
IPL 2024 Teams Highest Totals 200 and 250 Plus Scores Season Wise 2008-2024 Records Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में रनों की बारिश हो रही है। इस साल लीग राउंड अभी खत्म नहीं हुआ है कि हजार छक्के पूरे हो चुके हैं। गेंद के हिसाब से सबसे तेज हजार छक्कों का रिकॉर्ड बना है। वहीं, औसतन हर दूसरे मैच में 200+ के स्कोर बन रहे हैं। इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आने के बाद से 200+ के स्कोर में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक अतिरिक्त बल्लेबाज का हर टीम फायदा उठा रही है। उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड इस सीजन कई बार टूट चुका है। इतना ही नहीं सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड भी टूट गया। इसे रिकॉर्डतोड़ सीजन भी कहा जा रहा है। इसके बाद टी20 विश्व कप भी खेला जाना है। ऐसे में खिलाड़ी आईपीएल को तैयारी के तौर पर ले रहे हैं।
विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर के नियम से पड़ा असर

इस सीजन अब तक 59 मैचों की 118 पारियों में 36 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बन चुके हैं। जो पिछले सभी सीजन को मिलाकर इतने मैचों के बाद सबसे ज्यादा हैं। पिछले साल यानी आईपीएल 2023 में 74 मैचों की 147 पारियों में 37 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे, जो आईपीएल के एक सीजन में 200+ के स्कोर का रिकॉर्ड है। हालांकि, इस सीजन यह रिकॉर्ड ध्वस्त होता हुआ दिख रहा है। वहीं, 2022 में 74 मैचों की 148 पारियों में 18 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे। 2023 में ही इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आईपीएल में लागू हुआ था और उसके बाद से 200+ के स्कोर में गजब की बढ़ोतरी हुई है। जहां 2022 में 200+ का स्कोर बनने का दर 12.16 प्रतिशत था, वहीं 2023 में यह बढ़कर 25.17 प्रतिशत हो गया था। इस सीजन अब तक यह बढ़कर 30.5 प्रतिशत हो चुका है। 

किस संस्करण में कितनी बार बना 200+ का स्कोर
संस्करण 200+ के स्कोर मैच पारियां
2024 36* 59* 118*
2023 37 74 147
2022 18 74 148
2021 9 60 120
2020 13 60 120
2019 11 59 118
2018 14 60 120
2017 10 59 118
2016 6 60 120
2015 7 59 117
2014 9 60 120
2013 4 76 152
2012 5 74 148
2011 5 72 144
2010 9 59 118
2009 1 59 118
2008 11 58 116
नोट: (*) का मतलब सीजन जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल आठ बार 250 का आंकड़ा पार हुआ

आईपीएल के पहले संस्करण यानी 2008 में 11 बार 200+ के स्कोर बने थे। इसके बाद 2009 से लेकर 2017 तक यह आंकड़ा 10 बार से ऊपर नहीं गया। 2018 से 2020 तक यह आंकड़ा अधिकतम 14 बार से ऊपर नहीं गया। वहीं, 2021 में नौ ही बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने। आईपीएल 2024 में अब तक आठ बार 250+ का स्कोर बन चुका है। वहीं, 2023 में सिर्फ एक बार 250+ रन बना था।तब लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए थे।


 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीम

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। उसने 32 मैचों में ऐसा किया है। इसमें से टीम 24 मैच जीतने में कामयाब हुई है, जबकि आठ में उसे हार मिली है। दूसरे नंबर पर 29 मैचों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर और तीसरे नंबर पर 25 मैचों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। बेंगलुरु ने 29 में से 18 मैच जीते, जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई हुआ और एक बेनतीजा रहा। वहीं, कोलकाता को 25 में से 15 मैचों में जीत मिली, जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा। 

एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीमें

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है। इन दोनों ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छह-छह बार ऐसा किया है। मुंबई ने साल 2023 में छह बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बनाए थे। वहीं, कोलकाता ने इस सीजन यह उपलब्धि हासिल की। कोलकाता ने इन छह में से चार मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक सीजन में अधिकतम पांच-पांच बार 200 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।

दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा 200+ रन इस साल बने

आईपीएल 2024 में ऐसे 13 मैच हुए हैं जब दोनों पारियों में 200-200 के स्कोर बने। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 2023 में 12 बार या 12 मैच ऐसे हुए थे जब दोनों पारियों में 200+ के स्कोर बने थे। 2022 में ऐसा पांच बार, 2008, 2010, 2018 और 2020 में ऐसा चार बार, 2014 और 2021 में ऐसा तीन बार, 2017 और 2019 में ऐसा दो बार, 2011, 2012 और 2016 में ऐसा एक बार हुआ था। 2009, 2013 और 2015 में ऐसा कोई मैच नहीं हुआ, जिसमें दोनों पारियों में 200+ के स्कोर बने हों। इन सीजन में सिर्फ एक पारी में 200+ का स्कोर बना।

IPL 2024 में सबसे ज्यादा बार एक मैच की दोनों पारियों में 200+ रन के स्कोर बने
संस्करण कितनी बार
2024 13
2023 12
2022 5
2008/2010/2018/2020 4
2014/2021 3
2017/2019 2
2011/2012/2016 1
नोट: 2009, 2013 और 2015 में कोई ऐसा मैच नहीं हुआ जब एक मैच की दोनों पारियों में 200+ रन बने हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed