फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Sourav Ganguly surprised when Shreyas Iyer, Ishan Kishan didn't play Ranji, on Rishabh Pant return

IPL 2024: श्रेयस-ईशान ने नहीं खेला रणजी तो हैरान रह गए थे गांगुली, लगाई क्लास; पंत की वापसी को लेकर कही यह बात

Fri, 01 Mar 2024 03:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

गांगुली ने दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह किशन और अय्यर दोनों के घरेलू मैचों में नहीं खेलने से हैरान थे।

विज्ञापन
IPL 2024: Sourav Ganguly surprised when Shreyas Iyer, Ishan Kishan didn't play Ranji, on Rishabh Pant return
ऋषभ पंत, सौरव गांगुली और श्रेयस-ईशान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है। किशन दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट टीम से हटने के बाद से एक्शन से बाहर हैं। दूसरी ओर, अय्यर को एनसीए द्वारा खेलने के लिए फिट घोषित किया गया था। उन्होंने पीठ में जकड़न की शिकायत कर रणजी मैच से दूरी बनाई थी। हालांकि, वह मुंबई के लिए तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलते दिखेंगे। बीसीसीआई ने किशन और अय्यर को केंद्रीय अनुबंधों से बाहर करने के फैसले के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्टों में दावा किया गया है कि चयन घरेलू क्रिकेट में उनकी गैर-भागीदारी के कारण हो सकता है।
विज्ञापन

ईशान और श्रेयस को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना पड़ा भारी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पत्र लिखकर चेताया था कि वे घरेलू क्रिकेट और राष्ट्रीय कर्तव्यों के ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग को प्राथमिकता नहीं दें। शाह ने अपने पत्र में जिक्र किया था कि जो खिलाड़ी बीसीसीआई के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। किशन और अय्यर का अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए नहीं खेलना भारी पड़ा। किशन को आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया था। अय्यर भी मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में नहीं खेल पाए थे। वहीं, वह कथित तौर पर आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया

IPL 2024: Sourav Ganguly surprised when Shreyas Iyer, Ishan Kishan didn't play Ranji, on Rishabh Pant return
श्रेयस और ईशान - फोटो : BCCI
गांगुली ने दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह किशन और अय्यर दोनों के घरेलू मैचों में नहीं खेलने से हैरान थे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बीसीसीआई चाहता है कि वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलें। मैं हैरान हूं कि श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेली। यह प्रीमियर टूर्नामेंट है और आपको खेलना होता है। इसलिए यह बीसीसीआई का फैसला है और उन्हें जो सही लगा, उन्होंने किया। हर अनुबंधित क्रिकेटर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहिए क्योंकि यह देश में क्रिकेट का मूल आधार है।'
विज्ञापन

ईशान को लेकर गांगुली का बयान

उन्होंने कहा, 'आपको प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना है। एक बार जब आप एक अनुबंधित खिलाड़ी होते हैं, तो आपसे प्रीमियर टूर्नामेंट खेलने की उम्मीद की जाती है। श्रेयस अय्यर कुछ दिनों में मुंबई के लिए सेमीफाइनल खेल रहे हैं। हां, वे युवा हैं और ईशान ने मुझे हैरान किया है। वह सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। आपको खासकर तब खेलना चाहिए जब आप ईशान किशन की तरह प्रतिभाशाली हों। जब आप सभी प्रारूपों में भारत के लिए खेल रहे हैं, तो आपको खेलना चाहिए। मैं उनके ऐसा नहीं करने के फैसले से हैरान था।'

पंत की वापसी को लेकर उत्साहित हैं गांगुली

IPL 2024: Sourav Ganguly surprised when Shreyas Iyer, Ishan Kishan didn't play Ranji, on Rishabh Pant return
रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत - फोटो : IPL
गांगुली आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक भी हैं। उन्होंने इस लीग को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। वह ऋषभ पंत की वापसी और उन्हें कप्तानी करते देखने के लिए उत्साहित हैं। दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना के बाद पंत आईपीएल 2023 से चूक गए थे। 51 वर्षीय ने कहा कि पंत का शामिल होना आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए वास्तव में बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि पंत टीम में वापस आ गए हैं। 

पंत को लेकर गांगुली ने कही यह बात

उन्होंने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मनोबल बढ़ाने वाला है क्योंकि आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी काफी मजबूत हैं। बेशक उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही लय में आ जाएंगे। काफी समय से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं, लगभग 17-18 महीने। उन्होंने वापसी करने के लिए बहुत मेहनत की है। वह आत्मविश्वास से भरे हैं और दिल्ली कैपिटल्स और भारत के लिए खेलना चाहते हैं। मैं बेहद खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं और उम्मीद है कि वह सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

पंत की वापसी भारत के लिए भी अच्छी खबर

IPL 2024: Sourav Ganguly surprised when Shreyas Iyer, Ishan Kishan didn't play Ranji, on Rishabh Pant return
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI/X
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि पंत आईपीएल के 2024 संस्करण में खेलने को लेकर बहुत आश्वस्त दिख रहे हैं, जो डीसी और टीम इंडिया दोनों के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा, 'मैं हाल में डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन मैच के लिए उनसे (ऋषभ) बेंगलुरु में मिला था। वह वहां थे। वह लीग के लिए तैयार हो रहे हैं और उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में खेलेंगे। वह 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर काफी आश्वस्त दिखे। और यह दिल्ली और भारत में हमारे लिए अच्छी खबर है।

पंत ने 98 मैचों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया

पंत ने 2016 से डीसी का प्रतिनिधित्व किया है और 98 मैचों में 34.61 की औसत और 147 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी। सात अप्रैल तक के कार्यक्रम की घोषणा अब तक की गई है। बाकी शेड्यूल आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद जारी किया जाएगा। 

28 मार्च को राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का पहला मैच

IPL 2024: Sourav Ganguly surprised when Shreyas Iyer, Ishan Kishan didn't play Ranji, on Rishabh Pant return
अक्षर पटेल के साथ ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैच विजाग में 31 मार्च और तीन अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। 17 मार्च को महिला प्रीमियर लीग फाइनल की मेजबानी करने के कुछ दिन बाद दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम मैचों की मेजबानी के लिए उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली कैपिटल्स के अन्य मैचों में 28 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में मैच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed