फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Shami opens up on confrontation with GT Captain Hardik Pandya during match in IPL 2022, watch video

Shami vs Hardik: IPL मैच में शमी पर चिल्लाए हार्दिक तो हुआ था बवाल, मैनेजमेंट को भी आना पड़ा, जानें पूरा मामला

Wed, 27 Dec 2023 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Dec 2023 10:06 AM IST
सार

आईपीएल 2024 में शमी गुजरात के लिए ही खेलते नजर आएंगे। दो साल तक हार्दिक को नेट्स में गेंदबाजी करने के बाद अब वह आईपीएल मैच में उनके खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने ट्रेड से हार्दिक को गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन
IPL 2024: Shami opens up on confrontation with GT Captain Hardik Pandya during match in IPL 2022, watch video
शमी और हार्दिक - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अपने पहले ही संस्करण में खिताब जीता था। उस साल कप्तान हार्दिक के शांत स्वभाव और टेम्परामेंट की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि, एक मैच ऐसा भी था जब वह एक दबाव वाली स्थिति में टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी पर अपना आपा खो बैठे थे। वह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि मोहम्मद शमी हैं।
विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाज को अपने कप्तान की प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई थी और उन्होंने उसी वक्त यह सुनिश्चित किया कि वह अपने मन की बात हार्दिक से कहेंगे ताकि टीम में कोई अनबन न हो। तब मैच के दौरान दिखा था कि हार्दिक शमी से नाराज थे और उन्होंने बीच मैदान लाइव मैच में ही शमी पर गुस्सा जाहिर किया था।

IPL 2022: Watch - Gujarat Titans Captain Hardik Pandya Shouts At Mohammad  Shami For Not Going For

गौरव कपूर के साथ एक पॉडकास्ट में शमी से उसी घटना के बारे में पूछा गया और तेज गेंदबाज ने पूरी कहानी बयां की। साथ ही अपने दिल की बात कही। शमी ने कहा कि जब उन्होंने हार्दिक को अपने ऊपर बरसते देखा तो उन्हें सही नहीं लगा। शमी ने कहा कि बाद में उन्होंने हार्दिक और टीम मैनेजमेंट से कहा कि उन्हें मैदान पर किसी के द्वारा लताड़ा जाना पसंद नहीं है, खासकर तब जब हर खिलाड़ी पर कैमरा फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने कहा, 'एक बार हार्दिक ने मेरे प्रति आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी। उस समय मैंने उनसे कहा था कि भाई, बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैनेजमेंट भी आया था मेरे पास। मैं बोलने वाला इंसान हू नहीं। मुझे किसी से मतलब नहीं है। मुझे अभी बस अपनी नौकरी से मतलब है। मुझे मेरे काम से मतलब है। लेकिन मुझे ये गंदे रिएक्शन, खासतौर पर स्क्रीन पर नहीं चाहिए। आप कुछ कहो, मैं कुछ कहूं, फिर टीम के माहौल पर बात आ जाती है। तो वो जाहिर नहीं करना है। उस दिन के बाद उसने (हार्दिक) ने कुछ रिएक्ट नहीं किया।

View this post on Instagram

A post shared by Cricket Wali Duniya (@cricketwaliduniya)

विज्ञापन

शमी और हार्दिक भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दोनों वनडे विश्व कप में भी खेले थे। आईपीएल 2022 के अलावा इस साल भी लीग में दोनों गुजरात के लिए खेलते नजर आए थे। आईपीएल 2022 में गुजरात ने खिताब जीता था, जबकि 2023 में टीम रनर अप रही थी। फाइनल में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। संयोग से जब हार्दिक विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए, तो उन्हें शमी ने ही रिप्लेस किया था और गेंद के साथ कमाल दिखाया था। शमी विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे थे।

IPL 2024: Shami opens up on confrontation with GT Captain Hardik Pandya during match in IPL 2022, watch video
शमी और हार्दिक - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 में शमी गुजरात के लिए ही खेलते नजर आएंगे। दो साल तक हार्दिक को नेट्स में गेंदबाजी करने के बाद अब वह आईपीएल मैच में उनके खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने ट्रेड से हार्दिक को गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में शामिल किया है। वह एमआई की कप्तानी करते नजर आएंगे। शमी और हार्दिक दोनों ही फिलहाल चोटिल हैं। शमी को भी टखने में चोट लगी थी और वह विश्व कप के बाद से मैदान पर नहीं उतरे हैं। वहीं, हार्दिक को विश्व कप के दौरान चोट लगी थी और उनके आईपीएल खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed