फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RR vs DC Rajasthan Royals Batter Riyan Parag found success make highest score of his IPL career

IPL 2024: चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सफलता पा रहे रियान, खेली टूर्नामेंट के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी पारी

Fri, 29 Mar 2024 10:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Mar 2024 10:54 AM IST
सार

पराग ने दिल्ली के खिलाफ 45 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के दम पर ही राजस्थान ने दिल्ली पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IPL 2024: RR vs DC Rajasthan Royals Batter Riyan Parag found success make highest score of his IPL career
रियान पराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस 22 वर्षीय ऑलराउंडर ने उस समय अपनी प्रतिभा का परिचय दिया जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। पराग ने दिल्ली के खिलाफ 45 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के दम पर ही राजस्थान ने दिल्ली पर जीत दर्ज की। राजस्थान की यह इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। राजस्थान के लिए चौथे नंबर पर उतरे पराग ने आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। 
विज्ञापन

राजस्थान की जीत में भूमिका निभा रहे रियान पराग
यह पहली बार नहीं था जब पराग ने राजस्थान की जीत में अपना योगदान दिया है। इससे पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ टीम के शुरुआती मैच में रियान ने कप्तान संजू सैमसन का बखूबी साथ निभाया था। उन्होंने संजू के साथ 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। लेकिन गुरुवार को हुए मैच में पराग लीड रोल में नजर आए। राजस्थान की स्थिति मैच में सुखद नहीं दिख रही थी जिसमें टीम ने 36 रन पर ही तीन विकेट गंवाए थे। इसके बाद रियान ने मोर्चा संभाला और विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अंतिम ओवर डालने आए दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे के ओवर से 25 रन निकाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेली अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी
दिल्ली के खिलाफ रियान ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इससे पहले उनका इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 2022 में 31 गेंदों पर नाबाद 56 रन था। वहीं, 2019 में भी पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

चौथे नंबर पर मिल रही सफलता
रियान पराग आईपीएल 2024 सीजन में कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। रियान राजस्थान के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं और इस स्थान पर उन्हें काफी सफलता भी मिल रही है। इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रियान ने 2023-24 घरेलू सीजन में अपनी टीम असम के लिए भी सफलता प्राप्त की थी। रियान ने 17 साल की उम्र में 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह अबतक फ्रेंचाइजी के लिए 55 मैच खेल चुके हैं। असम का यह युवा बल्लेबाज कितना प्रतिभाशाली है इस बात अंदाजा     2018 अंडर-19 विश्व कप में उनके रिकॉर्ड को देखकर ही लगाया जा सकता है। इसके अलावा रियान ने आईपीएल के पिछले सीजन में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। 

रियान से प्रभावित हुए सूर्युकमार यादव
रियान जब नॉर्त्जे के ओवर में रन बरसा रहे थे उस समय मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उनकी पारी देखकर रियान से काफी प्रभावित हुए। सूर्युकमार चोटिल होने के कारण फिलहाल मुंबई टीम से नहीं जुड़ सके हैं। सूर्यकुमार ने एक्स पर पोस्ट लिखा, इस व्यक्ति से कुछ दिनों पहले एनसीए में मिला था। वह यहां हल्की निगल समस्या के कारण आए थे। उनका पूरा ध्यान चोट से उबरने पर था और वह इस दौरान अपनी प्रतिभा पर भी काम कर रहे थे। मैंने वहां मौजूद एक कोच से कहा था कि ये व्यक्ति बदल गया है और मैं गलत नहीं था। रियान पराग 2.0
 

रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे बटलर
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोश बटलर का बल्ला इस सीजन पूरी तरह खामोश है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। उन्होंने आईपीएल की पिछली पांच पारियों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं जिसमें तीन बार तो खाता खोलने में भी विफल रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्होंने लखनऊ और दिल्ली के खिलाफ 11-11 रनों की पारी खेली और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed