फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024 rcb vs lsg mayank yadav took three plus wicket hauls in each of his first two matches

IPL 2024: आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लेकर मयंक ने बनाया रिकॉर्ड, मलिंगा-ऑर्चर के क्लब में शामिल हुए, जानें

Wed, 03 Apr 2024 11:29 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Apr 2024 11:29 AM IST
सार

21 वर्षीय गेंदबाज ने लखनऊ के खिलाफ तीन विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब अपने पहले दो मैचों में से प्रत्येक में तीन या अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने 6.75 के इकॉनमी रेट से सिर्फ 27 रन खर्च किए थे।

विज्ञापन
ipl 2024 rcb vs lsg mayank yadav took three plus wicket hauls in each of his first two matches
मयंक यादव - फोटो : IPL

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वह प्रत्येक मैच में अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में किया। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और तीन विकेट हासिल किए। उनकी इस कातिलाना गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने 28 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ मयंक ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। 
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें सीजन का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने क्विंटन डिकॉक की 80 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 181 रन बनाए और आरसीबी को 182 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में फाफ डुप्लेसिस की टीम 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस टूर्नामेंट में यह लखनऊ की तीन मैचों में दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन


शुरुआती दो मैचों में तीन-तीन विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने मयंक
21 वर्षीय गेंदबाज ने लखनऊ के खिलाफ तीन विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब अपने पहले दो मैचों में से प्रत्येक में तीन या अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने 6.75 के इकॉनमी रेट से सिर्फ 27 रन खर्च किए थे। दिल्ली के इस गेंदबाज ने इसी के साथ लसिथ मलिंगा और जोफ्रा ऑर्चर जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा लसिथ मलिंगा, अमित सिंह, मयंक मार्कंडेय, केवन कूपर और जोफ्रा ऑर्चर ने किया है। इन गेंदबाजों ने अपने आईपीएल करियर के शुरुआती दो मुकाबलों में से प्रत्येक में तीन या उससे अधिक विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन की सबसे तेज गेंद मयंक के नाम
मयंक ने मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। दरअसल, पंजाब के खिलाफ मैच में मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। यह इस सीजन अब तक की सबसे तेज गेंद है। वह उमरान मलिक के बाद 156 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं, ओवरऑल इस लीग में वह ऐसा करने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed