फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs CSK Weather Bengaluru: Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Pitch Report Chinnaswamy Stad

RCB vs CSK : चेन्नई-बेंगलुरु मैच में बारिश की एंट्री, अगर नहीं थमी बूंदा-बांदी तो किसे होगा फायदा, जानें

Sat, 18 May 2024 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2024 08:22 PM IST
सार

RCB vs CSK Bengaluru Weather Chinnaswamy Stadium Pitch Report: भारतीय मौसम विभाग ने 18 मई को मध्य बेंगलुरु के इलाके में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तूफानी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।

विज्ञापन
RCB vs CSK Weather Bengaluru: Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Pitch Report Chinnaswamy Stad
आरसीबी बनाम सीएसके मौसम पूर्वानुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश की एंट्री हो गई है। मुकाबले को बीच में ही रोक दिया गया है। विराट कोहली 19 और फाफ डुप्लेसिस 12 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 31/0 है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के करीब हैं। नॉकआउट में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें पहले ही पहुंच चुकी हैं और अब आखिरी और चौथे स्थान के लिए सीएसके तथा आरसीबी में ही टक्कर है। यह इस सीजन का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला बन गया है, लेकिन इस मैच में बारिश होने की संभावना है और अगर मैच के दौरान बारिश हुई तो इससे मैच का रोमांच फीखा पड़ जाएगा। 
विज्ञापन

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?
भारतीय मौसम विभाग ने 18 मई को मध्य बेंगलुरु के इलाके में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तूफानी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पिछले दो सप्ताह से बेंगलुरु में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग के अनुसार सीएसके और आरसीबी के बीच मैच के दौरान भी बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मैच शुरू होने के समय यानि शाम साढ़े सात बजे आसमान के बादल से ढका रहने का अनुमान है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है जिससे बारिश रुकने के आधे घंटे भीतर खेल शुरू किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल कैसा है बेंगलुरु का मौसम?
बेंगलुरु में सुबह का मौसम सुहाना है और आशा है कि दिन में धूप खिलेगी, लेकिन शाम होते-होते बादल छा जाने की संभावना है। मैच के दौरान बेंगलुरु में बारिश की संभावना रहेगी और मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम को बारिश की संभावना 50 प्रतिशत है। 
विज्ञापन

बारिश में इस सीजन धुल चुके हैं दो मैच
इस सीजन पहली बार नहीं है जब किसी मैच पर बारिश का साया छा गया है। इससे पहले मौजूदा सीजन में दो मैच बारिश के कारण धुल चुके हैं, जबकि एक मैच में बारिश की वजह से ओवरों में कटौती की जा चुकी है। मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण 16-16 ओवर का कराया गया था, जबकि 13 मई को कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबला रद्द हुआ तो गुरुवार को हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया। ऐसे में फैंस नहीं चाहेंगे कि आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला भी बारिश के भेंट चढ़ जाए। 

मैच धुलने पर आरसीबी को होगा नुकसान
चेन्नई और आरसीबी के मैच में अगर बारिश होती है और कटऑफ टाइम तक मुकाबला शुरू नहीं हो सका तो आरसीबी को नुकसान झेलना पड़ेगा और सीएसके की टीम प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी। सीएसके की टीम फिलहाल 13 मैचों में सात जीत और छह हार के साथ 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु की टीम 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों के एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में सीएसके 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी, जबकि आरसीबी 13 अंक लेकर दौड़ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed