{"_id":"660eedc2af5db94a8602a7e8","slug":"ipl-2024-punjab-kings-vs-gujarat-titans-all-stats-records-most-successful-chase-in-ipl-200-run-chase-stats-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS: उमेश किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, गिल ने खेली सीजन की सबसे बड़ी पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs PBKS: उमेश किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, गिल ने खेली सीजन की सबसे बड़ी पारी
Fri, 05 Apr 2024 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:59 AM IST
सार
इस सीजन 17वें मैच में ही 300 छक्के पूरे हो गए। इससे पहले किसी सीजन में इतने मैच तक 300 छक्के पूरे नहीं हुए थे। इस सीजन हर 12.5 गेंद पर एक छक्का लगा है, जो कि सबसे शानदार आंकड़े हैं।
विज्ञापन
गुजरात जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 का 17वां मैच अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंद में नाबाद 89 रन की बदौलत गुजरात ने पंजाब के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन बनाए। गिल के 89 रन आईपीएल के 17वें सीजन की अब तक की सबसे बड़ी पारी है। वह ओपनिंग करते हुए अंत तक नाबाद रहे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम था। उन्होंने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 85 रन बनाए थे।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL
आईपीएल 2024 का 300वां छक्का गिल के बल्ले से
गिल ने पहले केन विलियम्सन और फिर साई सुदर्शन और आखिर में राहुल तेवतिया के साथ कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं। गिल ने पहले ओवर में हरप्रीत बराड़ की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। यह इस आईपीएल का 300वां छक्का रहा। इस आईपीएल में 3773 गेंद में 300 छक्के लगे, जो की किसी आईपीएल में सबसे तेज 300 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड है। इससे पहले सबसे कम गेंद में 300 छक्के 2018 के सत्र में लगे थे। तब 4578 गेंद में 300 छक्के पूरे हुए थे।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 300 छक्के

| सत्र | गेंद |
| 2024 | 3773 |
| 2018 | 4578 |
| 2023 | 4729 |
| 2022 | 4877 |
| 2020 | 5041 |
| 2017 | 5089 |
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL
17वें मैच में ही 300 छक्के पूरे
वहीं, इस सीजन 17वें मैच में ही 300 छक्के पूरे हो गए। इससे पहले किसी सीजन में इतने मैच तक 300 छक्के पूरे नहीं हुए थे। इस सीजन हर 12.5 गेंद पर एक छक्का लगा है, जो कि सबसे शानदार आंकड़े हैं। पिछले सीजन 17 मैच के बाद 259 छक्के लगे थे। पिछले सत्र 17 मैच के बाद हर 15.3 गेंद पर एक छक्का लगा था। वहीं, 2022 में 17 मैच के बाद 245 छक्के, 2020 में 17 मैच के बाद 258 छक्के और 2018 में 17 मैच के बाद 245 छक्के लगे थे।
आईपीएल के एक सीजन के पहले 17 मैचों में सर्वाधिक छक्के

| सत्र | कितने छक्के | गेंद प्रति छक्के |
| 2024 | 311 | 12.5 |
| 2023 | 259 | 15.3 |
| 2020 | 258 | 15.6 |
| 2018 | 245 | 15.8 |
| 2022 | 245 | 16.1 |
उमेश यादव ने बनाया रिकॉर्ड
इसके बाद पंजाब की पारी के दौरान दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने शिखर धवन को बोल्ड किया। इस विकेट के साथ ही उमेश आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 34 विकेट लिए हैं, जो कि किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मोहित शर्मा हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 33 विकेट लिए हैं। वहीं, सुनील नरेन ने पंजाब के खिलाफ और ड्वेन ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ 33-33 विकेट लिए हैं।
आईपीएल में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक विकेट
| विकेट | गेंदबाज | किसके खिलाफ |
| 34 | उमेश यादव | पंजाब किंग्स |
| 33 | मोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस |
| 33 | सुनील नरेन | पंजाब किंग्स |
| 33 | ड्वेन ब्रावो | मुंबई इंडियंस |
| 32 | भुवनेश्वर कुमार | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 31 | लसिथ मलिंगा | चेन्नई सुपर किंग्स |
आशुतोष और शशांक
- फोटो : IPL
पंजाब ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया
जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में तीन विकेट रहते जीत हासिल की। शशांक सिंह ने 29 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, युवा आशुतोष शर्मा ने 17 गेंद में 31 रन की पारी खेली। इन दोनों ने मिलकर मैच पलट दिया। टीम ने एक वक्त 111 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शशांक, जितेश और आशुतोष ने पंजाब के लिए मैच बनाया। 200 रन का चेज इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा चेज है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को पीछे छोड़ा, जिसने बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 183 रन चेज किए थे।
पंजाब ने आईपीएल में छठी बार 200 या इससे ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल किया। यह किसी भी द्वारा सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने पांच बार ऐसा किया है। टाइटंस के खिलाफ दूसरी बार 200 या इससे ज्यादा का लक्ष्य चेज हुआ है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2023 आईपीएल में 205 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
गुजरात के खिलाफ उच्चतम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा
आईपीएल में 200 या इससे ज्यादा के लक्ष्य का सबसे सफल पीछा

| टीम | जगह | लक्ष्य | साल |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | अहमदाबाद | 205 | 2023 |
| पंजाब किंग्स | अहमदाबाद | 200 | 2024 |
| राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद | 178 | 2023 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | अहमदाबाद | 171 | 2023
(15 ओवर) |
आईपीएल में 200 या इससे ज्यादा के लक्ष्य का सबसे सफल पीछा
| टीम | कितनी बार |
| पंजाब किंग्स | 6 |
| मुंबई इंडियंस | 5 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स/चेन्नई सुपर किंग्स | 3 |