{"_id":"663d15a4d50d7a597f0b168f","slug":"ipl-2024-pbks-vs-rcb-result-punjab-kings-vs-royal-challengers-bangalore-key-highlights-analysis-result-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB: मुंबई के बाद पंजाब भी आईपीएल से बाहर, बेंगलुरु की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, दिल्ली से अगला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RCB: मुंबई के बाद पंजाब भी आईपीएल से बाहर, बेंगलुरु की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, दिल्ली से अगला मैच
Fri, 10 May 2024 12:21 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 May 2024 12:21 AM IST
सार
RCB Scenario for Playoffs: आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया। धर्मशाला में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। उसके 12 मैचों के बाद आठ अंक हैं और टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगा। पंजाब मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। वहीं, आरसीबी ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। उसके 12 मैचों के बाद 10 अंक हैं। टीम अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि, उन्हें इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु के अगले दोनों मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैं। 12 मई को टीम दिल्ली कैपिटल्स से और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी।
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह ने 37 रन और सैम करन 22 रन बना सके। सिराज ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्य्सून और कर्ण शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

रजत पाटीदार
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली-पाटीदार के दो-दो कैच छूटे
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। विद्वत कावेरप्पा ने टीम को शुरुआती दो झटके दिए। उन्होंने पहले कप्तान फाफ डुप्लेसिस (9) और फिर विल जैक्स (12) को आउट किया। कोहली को दो जीवनदान मिले। एक बार जब वह खाता नहीं खोल सके थे तो आशुतोष ने कैच छोड़ा, वहीं जब वह 10 रन बनाकर खेल रहे थे तो राइली रूसो ने छोड़ा था। इतना ही नहीं रजत पाटीदार को भी दो जीवनदान मिले। एक कैच हर्षल पटेल ने तो दूसरा कैच विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने छोड़ा।
दोनों खिलाड़ियों ने इसका फायदा उठाते हुए तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 76 रन की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी को सैम करन ने तोड़ा और उन्होंने पाटीदार को क्लीन बोल्ड किया। पाटीदार ने 23 गेंद पर 55 रन की अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। इसके बाद ओला गिरने की वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोका गया। रात आठ बजकर 55 मिनट पर मैच दोबारा शुरू हुआ और फिर कोहली ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, वह शतक से चूक गए और 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप ने उन्हें पवेलियन भेजा। कोहली ने कैमरन ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 18 रन और ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए। यह तीनों विकेट उन्होंने आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में लिए। हर्षल ने ग्रीन, कार्तिक और लोमरोर (0) को पवेलियन भेजा। वहीं, कावेरप्पा को दो विकेट मिले। अर्शदीप और सैम ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए।
राइली रूसो
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की पारी
242 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही। प्रभसिमरन सिंह छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राइली रूसो ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी निभाई। बेयरस्टो 16 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। रूसो ने 21 गेंद में आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वह तुरंत अपना विकेट गंवा बैठे। रूसो ने 27 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। फैंस को शशांक सिंह से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह 19 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर रन आउट हो गए। कोहली ने सीधे थ्रो पर शशांक को पवेलियन भेजा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- फोटो : IPL/BCCI
जितेश शर्मा (5) और लियाम लिविंगस्टोन (0) फिर फेल रहे। कप्तान सैम करन ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। वहीं, आशुतोष शर्मा आठ रन, अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर आउट हुए। हर्षल खाता नहीं खोल सके। पंजाब टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इस तरह टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा को दो-दो विकेट मिले।