फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 New season of IPL can start on March 22 plan to organize Womens Premier League in two cities reports

IPL 2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, दो शहरों में महिला प्रीमियर लीग कराने की योजना

Wed, 10 Jan 2024 08:56 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 Jan 2024 08:56 AM IST
सार

बीसीसीआई चाहता है कि आईपीएल के मैचों का टकराव चुनाव की तारीखों से नहीं हो। बीसीसीआई ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम चुनावों की घोषणा के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 2019 में आम चुनाव होने के बावजूद सभी मैच भारत में ही हुए थे। 

विज्ञापन
IPL 2024 New season of IPL can start on March 22 plan to organize Womens Premier League in two cities reports
चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/WPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तैयारियां जोरों पर है। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है और अब तारीखों पर सबकी नजरें हैं। बीसीसीआई ने अब तक इस बात का एलान नहीं किया है कि आईपीएल का नया सीजन कब से कब तक आयोजित होगा। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए भी शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन


अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आईपीएल का नया सीजन 22 मार्च को शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत फरवरी के अंत में हो सकती है। इस साल देश में आम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि आईपीएल के मैचों का टकराव चुनाव की तारीखों से नहीं हो। बीसीसीआई ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम चुनावों की घोषणा के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 2019 में आम चुनाव होने के बावजूद सभी मैच भारत में ही हुए थे। इस बार बोर्ड ऐसा ही चाहता है।
विज्ञापन


विदेश में हो चुके हैं आईपीएल के मैच
2009 और 2014 में आम चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन विदेश में हुआ था। 2009 में सभी मैच दक्षिण अफ्रीका में खेले गए थे। वहीं, 2014 में शुरुआती 20 मुकाबले में यूएई में आयोजित हुए थे। उसके बाद टूर्नामेंट की वापसी भारत में हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शहरों में हो सकता है महिला प्रीमियर लीग का आयोजन
बीसीसीआई ने पिछले साल महिला प्रीमियर लीग का आयोजन किया था। तब सभी मैच एक ही शहर में आयोजित हुए थे। मुंबई के अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले खेले गए थे। बोर्ड टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग का आयोजन इस बार दो शहरों में होगा। दिल्ली और बेंगलुरु को इसके लिए चुना गया है। पहले सीजन में मुंबई इंडिया की टीम चैंपियन बनी थी। टूर्नामेंट में भाग लेनी वाली अन्य टीमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed