फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya emotional after joining camp, met Boucher, Malinga Video

IPL 2024: 'इतनी सारी यादें...', MI कैंप से जुड़े कप्तान हार्दिक, बाउचर-मलिंगा और बाकी स्टाफ को देखकर हुए भावुक

Wed, 13 Mar 2024 10:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Mar 2024 10:11 AM IST
सार

हार्दिक मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के कोचिंग स्टाफ से मिलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सभी स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगाया।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya emotional after joining camp, met Boucher, Malinga Video
हार्दिक पांड्या - फोटो : Mumbai Indians Instagram

विस्तार

आईपीएल 2024 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आईपीएल का यह 17वां सीजन कई मायनों में दिलचस्प रहने वाला है। 22 मार्च से सीजन की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चेपॉक में होगा। फैंस को इस बात को लेकर दिलचस्पी है कि क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा? साथ ही मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। रोहित शर्मा 2013 के बाद पहली बार आईपीएल में मुंबई की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। हार्दिक को एमआई का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

विज्ञापन

अब हार्दिक मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के कोचिंग स्टाफ से मिलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सभी स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगाया। सबसे पहले वह हेड कोच मार्क बाउचर से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। इसके बाद हार्दिक पूजा करते हैं और बाउचर नारियल फोड़ते दिखते हैं। हार्कि इसके बाद बॉलिंग कोच मलिंगा से भी मिलते हैं। हार्दिक ने इसके बाद बॉलिंग और बैटिंग प्रैक्टिस भी की। 2015 में वह इस टीम से जुड़े थे और वह उनका डेब्यू सीजन भी था। 2022 आईपीएल से पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस में चले गए थे। अब दो साल बाद वह बतौर कप्तान मुंबई में लौटे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

हार्दिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- पहला दिन...इतनी सारी भावनाएं, इतनी सारी यादें.... पुराने दोस्तों से मुलाकात और अच्छे पुराने दिनों को याद किया। इस अद्भुत टीम के साथ मेरा आगे का सफर कैसा होगा, इसके लिए उत्साहित हूं। चलो सफर शुरू करें। 

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन

इस सीजन के लिए ऑक्शन से ठीक पहले एमआई ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद फैंस में इसको लेकर जमकर गुस्सा फूटा था। फैंस ने फ्रेंचाइजी से वापस से रोहित को कप्तान बनाने की मांग की थी। यह विवाद तब और गहरा गया जब रोहित की पत्नी रितिका ने एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर के बयान पर कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था बाउचर के बयान में कई बातें झूठी हैं। बाउचर ने कहा था कि उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह रोहित को खुलकर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। साथ ही टीम में बदलाव का भी दौर है। रोहित ने इस पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन रितिका के कमेंट के बाद उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed