फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians can appoint Lasith Malinga as New Fast Bowling Coach; Replaces Shane Bond

IPL 2024: रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस के पेस बॉलिंग कोच बन सकते हैं लसिथ मलिंगा, शेन बॉन्ड को रिप्लेस करेंगे

Sat, 19 Aug 2023 09:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Aug 2023 09:28 PM IST
सार

आईपीएल से संन्यास लेने के बाद मलिंगा 2021 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कोचिंग सेटअप का हिस्सा बने थे और दो सीजन तक वहां के बॉलिंग कोच रहे। हालांकि, अब उनका मुंबई में लौटना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians can appoint Lasith Malinga as New Fast Bowling Coach; Replaces Shane Bond
मलिंगा राजस्थान को छोड़ मुंबई में शामिल हो सकते हैं - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के साथ एक अलग रोल में जुड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलिंगा मुंबई इंडियंस के फास्ट बॉलिंग कोच बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो श्रीलंका का यह पूर्व तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड को रिप्लेस करेंगे जो पिछले नौ वर्षों से फ्रेंचाइजी के तेज गेंदबाजी कोच हैं। आईपीएल से संन्यास लेने के बाद मलिंगा 2021 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कोचिंग सेटअप का हिस्सा बने थे और दो सीजन तक वहां के बॉलिंग कोच रहे। हालांकि, अब उनका मुंबई में लौटना तय माना जा रहा है। इसका आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने अभी तक टीम के मौजूदा गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड के कार्यकाल पर कोई निश्चित फैसला नहीं लिया है। बॉन्ड 2015 में एमआई में बॉलिंग कोच नियुक्त हुए थे और स्वाभाविक रूप से मलिंगा के साथ फ्रेंचाइजी के साथ खेलने के वर्षों के दौरान भी काम किया था। सूत्र ने पीटीआई को बताया- बॉन्ड के साथ एमआई का अनुबंध अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए लसिथ मलिंगा ने पांच खिताब जीते, जिसमें चार आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019) और 2011 चैंपियंस लीग टी20 जीत शामिल है। मुंबई इंडियंस के साथ मलिंगा का जुड़ाव 139 मैचों तक रहा। इस दौरान उन्होंने 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए। 2018 में मलिंग मुंबई के मेंटर नियुक्त किए गए थे। अब मुंबई के सपोर्ट स्टाफ के तौर पर मलिंगा का दूसरा कार्यकाल होगा। 
विज्ञापन

2021 में क्रिकेट छोड़ने के बाद मलिंगा ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए तेज गेंदबाजी कोच का पद संभाला। 2022 में राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस साल के अभियान में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी और उनका सीजन पांचवें स्थान पर समाप्त हुआ था। अगर मलिंगा मुंबई के बॉलिंग कोच बनते हैं तो जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर सरीखे गेंदबाजों के लिए यह बड़ी बात होगी। इसके अलावा आकाश मधवाल और अर्जुन तेंदुलकर जैसे गेंदबाजों को भी खूब मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed