फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: MS Dhoni six runs away to complete 5000 runs for chennai super kings in IPL

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ छह रन बनाते ही इतिहास रच देंगे धोनी, इस मामले में कर लेंगे रैना की बराबरी

Thu, 04 Apr 2024 10:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Apr 2024 10:02 PM IST
सार

धोनी ने दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
IPL 2024: MS Dhoni six runs away to complete 5000 runs for chennai super kings in IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को हैदाराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। धोनी अगर हैदराबाद के खिलाफ छह रन बनाने में सफल रहे तो वह सीएसके के लिए 5000 रन पूरे कर लेंगे। धोनी को आईपीएल 2024 में शुरुआती दो मैचों में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरे मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।
विज्ञापन


बल्लेबाजी से किया था प्रभावित
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। धोनी की यह पारी भी हालांकि सीएसके को जीत नहीं दिला सकी थी और टीम को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन


रैना की बराबरी करने का मौका
धोनी हैदराबाद के खिलाफ छह रन बनाते ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ऐसा कर चुके हैं। 2008 से 2021 के बीच सीएसके के लिए 200 मैच खेलने वाले रैना ने 33.1 के औसत से 5529 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 38 अर्धशतक निकले हैं। फिलहाल रैना एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सीएसके के लिए 5000 से अधिक रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज रन
सुरेश रैना 5529
महेंद्र सिंह धोनी 4494
फाफ डुप्लेसिस 2932
माइक हसी 2213
मुरली विजय 2205

शुरुआत से ही सीएसके से जुड़े हैं धोनी
टीम को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब दिला चुके धोनी 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही सीएसके के साथ जुड़े रहे। आईपीएल इतिहास में वह दो टीमों के लिए खेले हैं। सीएसके के अलावा धोनी ने दो सीजन तक राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी 2016 से 2017 तक पुणे टीम के कप्तान रहे थे। धोनी रोहित शर्मा के साथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने हालांकि 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed