WI Inning
33/0 (2.5 ov)
Target: 352
Shai Hope 20(12)*
John Campbell 9 (5)
WI need 319 runs in 47.1 remaining overs
{"_id":"65fd76c50b25a8e12a0e5f40","slug":"ipl-2024-most-runs-and-boundaries-in-20th-over-of-ipl-most-runs-scored-in-ipl-in-20th-over-of-an-innings-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 20वें ओवर में रन बनाने के बादशाह हैं धोनी, बाउंड्रीज का लगा चुके शतक; पोलार्ड-पांड्या भी आसपास नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 20वें ओवर में रन बनाने के बादशाह हैं धोनी, बाउंड्रीज का लगा चुके शतक; पोलार्ड-पांड्या भी आसपास नहीं
Fri, 22 Mar 2024 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:47 PM IST
सार
आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर यानी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में माही शीर्ष पर हैं। वहीं, किसी एक मैच के इस ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 का आज से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से एक दिन पहले यानी गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ी और ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। ऐसे में टीम नए सीजन की शुरुआत नए कप्तान के अंदर करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह माही का आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन उनकी ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ दी हो, लेकिन बल्लेबाजी में आज भी उनका जलवा कायम है। आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर यानी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में माही शीर्ष पर हैं। वहीं, किसी एक मैच के इस ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है। आइए जानते हैं...
IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विज्ञापन
IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | रन | स्ट्राइक रेट |
| एमएस धोनी | 715 | 241 |
| कीरोन पोलार्ड | 405 | 214 |
| रवींद्र जडेजा | 353 | 210 |
| हार्दिक पांड्या | 277 | 243 |
| दिनेश कार्तिक | 253 | 209 |
धोनी ने अब तक 16 सीजन में 20वें ओवर में कुल मिलाकर 715 रन बटोरे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 241 का रहा है। उन्होंने इस ओवर में कुल 108 बाउंड्रीज लगाए हैं। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। मुंबई इंडियंस के इस पूर्व ऑलराउंडर ने 20वें ओवर में कुल मिलाकर 405 रन बटोरे हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 214 का रहा, जबकि उन्होंने 59 बाउंड्रीज लगाए हैं यानी धोनी के लगभग आधे बाउंड्रीज। तीसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं, जिन्होंने आखिरी ओवर में 210 के स्ट्राइक रेट से कुल मिलाकर 353 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 बाउंड्रीज लगाए। हार्दिक पांड्या 243 के स्ट्राइक रेट से 277 रन के साथ चौथे और दिनेश कार्तिक 209 के स्ट्राइक रेट से 253 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। हार्दिक ने 37 चौके लगाए हैं।
IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज
IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज
| बल्लेबाज | बाउंड्रीज |
| एमएस धोनी | 108 |
| कीरोन पोलार्ड | 59 |
| रवींद्र जडेजा | 46 |
| हार्दिक पांड्या | 44 |
| रोहित शर्मा | 37 |
| एबी डिविलियर्स | 33 |
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी एक मैच में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने के मामले में सीएसके के जडेजा शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में 36 रन बटोरे थे। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह हैं। उन्होंने 2023 आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20वें ओवर में 30 रन बटोरे थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने 2017 आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 28 रन बटोरे थे। वहीं, श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में 28 रन बनाए थे। जोफ्रा आर्चर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2020 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 20वें ओवर में 26 रन बटोरे थे।
IPL में किसी मैच की एक पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज
IPL में किसी मैच की एक पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | रन | खिलाफ | साल |
| रवींद्र जडेजा | 36 | RCB | 2021 |
| रिंकू सिंह | 30 | GT | 2023 |
| हार्दिक पांड्या | 28 | RPS | 2017 |
| श्रेयस अय्यर | 28 | KKR | 2018 |
| जोफ्रा आर्चर | 26 | CSK | 2020 |
| हार्दिक पांड्या | 26 | RR | 2020 |
| ऋषभ पंत | 26 | SRH | 2018 |
| एबी डिविलियर्स | 26 | PW | 2013 |
| रोहित शर्मा | 26 | PBKS | 2013 |