फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 MI Pacer Japrit Bumrah Most Bowled Wickets Record in IPL Overs Full Stats

IPL 2024: साल 2013 से आईपीएल में क्लीन बोल्ड करने में बुमराह सबसे आगे; शीर्ष पांच में से चार गेंदबाज भारत के

Mon, 08 Apr 2024 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Apr 2024 07:39 PM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब बुमराह ने इस तरह के दबाव वाले मैच में शानदार प्रदर्शन किया हो। 2013 आईपीएल में डेब्यू के बाद से वह कई बार अपने प्रदर्शन से मुंबई को कई मैच जिता चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 MI Pacer Japrit Bumrah Most Bowled Wickets Record in IPL Overs Full Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई दिलचस्प मुकाबले खेले जा चुके हैं और कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। इनमें किसी टीम द्वारा आईपीएल के सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने का रिकॉर्ड शामिल हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत हासिल की, जो इस सीजन उनकी पहली जीत भी रही। मुंबई की इस जीत में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

IPL 2024 MI Pacer Japrit Bumrah Most Bowled Wickets Record in IPL Overs Full Stats
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
इस मैच में 12 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, लेकिन बुमराह को छोड़कर किसी का भी इकोनॉमी रेट आठ से कम का नहीं था। यह पहली बार नहीं है जब बुमराह ने इस तरह के दबाव वाले मैच में शानदार प्रदर्शन किया हो। 2013 आईपीएल में डेब्यू के बाद से वह कई बार अपने प्रदर्शन से मुंबई को कई मैच जिता चुके हैं। अपनी सटीक यॉर्कर से बुमराह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर सकते हैं। उनके नाम इस लीग में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने का रिकॉर्ड भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024 MI Pacer Japrit Bumrah Most Bowled Wickets Record in IPL Overs Full Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक पिछले 11 वर्षों में सिर्फ क्लीन बोल्ड कर 44 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज चुके हैं। यह पिछले 11 साल में आईपीएल के किसी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को बोल्ड से पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड है। इस मामले में शीर्ष पांच तेज गेंदबाजों में से शीर्ष चार खिलाड़ी भारतीय हैं। बुमराह के 44 विकेट के अलावा दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 2013 से लेकर अब तक 33 खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड किया है। तीसरे नंबर पर 30 विकेट के साथ मोहम्मद शमी, चौथे नंबर पर 26 विकेट के साथ संदीप शर्मा हैं। लसिथ मलिंगा पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2013 से लेकर अब तक क्लीन बोल्ड कर 23 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।

साल 2013 से लेकर अब तक आईपीएल में क्लीन बोल्ड से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
जसप्रीत बुमराह 44
भुवनेश्वर कुमार 33
मोहम्मद शमी 30
संदीप शर्मा 26
लसिथ मलिंगा 23
विज्ञापन

IPL 2024 MI Pacer Japrit Bumrah Most Bowled Wickets Record in IPL Overs Full Stats
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed