फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Mahendra Singh Dhoni elected captain of all-time great IPL team Rohit Sharma out Virat Kohli selected

IPL 2024: आईपीएल की सर्वकालिक महान टीम के कप्तान चुने गए धोनी, रोहित शर्मा बाहर, देखें पूरी टीम

Sun, 18 Feb 2024 09:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Feb 2024 09:58 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक डेविड वॉर्नर और भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया जबकि ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को बल्लेबाजी क्रम में नंबर तीसरा स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
IPL 2024 Mahendra Singh Dhoni elected captain of all-time great IPL team Rohit Sharma out Virat Kohli selected
महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सर्वकालिक महान टीम के कप्तान चुने गए हैं। इस टीम का चयन 2008 में शुरू की गई दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी 20 लीग की सफलता का जश्न मनाने के लिए किया गया। 20 फरवरी को आईपीएल की पहली नीलामी के 16 साल पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इस मौके को यादगार बनाने के लिए आईपीएल की टेलीविजन प्रसारक ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों और करीब 70 पत्रकारों की मदद से आईपीएल की सर्वकालिक महान टीम का चयन किया। इसके चयन पैनल में वसीम अकरम, मैथ्यू हेडन, टॉम मूडी और डेल स्टेन जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शामिल थे।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर क्रिस गेल
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक डेविड वॉर्नर और भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया जबकि ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को बल्लेबाजी क्रम में नंबर तीसरा स्थान दिया गया है। मध्यक्रम में सुरेश रैना, एबी डीविलियर्स, सूर्यकुमार यादव और धोनी शामिल को जगह मिली है। हैरानी की बात है कि मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को टीम में नहीं रखा गया है। रोहित के नाम आईपीएल के 243 मैचों में 6211 रन है। उन्होंने एक शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर काबिज शिखर धवन का चयन भी नहीं हुआ है। उन्होंने 217 मैच में 6617 रन बनाए हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा 7263 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सदस्यीय टीम में तीन स्पिनर
हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और कीरोन पोलार्ड 15 सदस्यीय टीम में तीन ऑलराउंडर है। राशिद खान, सुनील नारायण और युजवेंद्र चहल को स्पिन गेंदबाज के तौर पर चुना गया है जबकि लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह दो तेज गेंदबाज हैं।


आईपीएल की सर्वकालिक टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, एबी डीविलियर्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, सुनील नरेन, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed