फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: LSG pacer Yash Thakur thanks morne morkel with hug after win against gujrat titans

IPL: यश ठाकुर ने बताया किस पूर्व खिलाड़ी की बात ने उन्हें किया प्रेरित, खुशी में लग गए गले, जानें कौन है वो

Mon, 08 Apr 2024 05:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

यश अपने ऊपर जताए गए भरोसे से काफी खुश हुए और टीम की जीत के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक सके। यश की बदौलत ही टीम 164 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर सकी थी।

विज्ञापन
IPL 2024: LSG pacer Yash Thakur thanks morne morkel with hug after win against gujrat titans
यश ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट लेकर लखनऊ सुपरजाएंट्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की जमकर सराहना की। यश अपने ऊपर जताए गए भरोसे से काफी खुश हुए और टीम की जीत के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक सके। यश की बदौलत ही टीम 164 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर सकी थी। 
विज्ञापन


यश ने खुशी के मारे मोर्कल को लगाया गले
यश ने बताया कि गेंदबाजी कोच मोर्कल ने उनसे कहा था कि उनके पास चमक बिखेरने का मौका है क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट के कारण सिर्फ एक ओवर ही डाल सके थे और मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा, 'सर ने मुझे कहा था कि उनके लिए मैं आज के मैच का हीरो हूं। मुझे गर्व हो रहा हा कि मोर्कल सर ने मेरे ऊपर भरोसा किया। मुझे बहुत खुशी हो रही है।' यश जब यह बातें बोल रहे थे तो मोर्कल उनके पीछे ही खड़े थे, जैसे ही यश ने मोर्कल को देखा वह खुशी के मारे उनके गले लग गए। 
विज्ञापन


कप्तान राहुल ने भी किया यश का समर्थन
यश ने साथ ही बताया कि कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया था। उन्होंने कहा, मयंक के मैदान से जाने के बाद केएल भाई ने मुझसे कहा कि ये आपका दिन हो सकता है और आप हमें मैच जीता सकते हैं। ज्यादा मत सोचो और बस अपने आप पर भरोसा रखो। हमें सिर्फ उस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमारे कंट्रोल में है, उस पर ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए जो हमें नियंत्रण में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
यश का यह प्रदर्शन लखनऊ के लिए किसी गेंदबाज द्वारा किया गया ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह कारनामा मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहसिन खान चार विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं, इतने ही विकेटों के साथ चौथे नंबर पर आवेश खान मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed