फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: List of players who were player of the match in IPL finals; Table Toppers won IPL 8 times

IPL: फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों की लिस्ट; अंक तालिका में शीर्ष पर रही टीमें आठ बार बनीं चैंपियन

Tue, 28 May 2024 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 May 2024 01:53 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ी 10 बार तो विदेशी खिलाड़ी सात बार फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं।  2008 में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीता था और तब उस टीम से खेलने वाले यूसुफ पठान फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। 

विज्ञापन
IPL 2024: List of players who were player of the match in IPL finals; Table Toppers won IPL 8 times
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 का अंत हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। इससे पहले कोलकाता की टीम 2012 और 2014 में भी चैंपियन बन चुकी है। कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क और वेंकटेश अय्यर फाइनल के हीरो रहे। स्टार्क ने जहां अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को सस्ते में पवेलियन भेजा, वहीं वेंकटेश ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। हालांकि, स्टार्क को महत्वपूर्ण विकेट दिलाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह 17वां सीजन था और अब तक 17 अलग-अलग खिलाड़ी फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। इनमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रभुत्व देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों ने 10 बार तो विदेशी खिलाड़ियों ने सात बार यह पुरस्कार जीता है। 
विज्ञापन

देखें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
2008 में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीता था और तब उस टीम से खेलने वाले यूसुफ पठान फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं, अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अनिल कुंबले (2009), सुरेश रैना (2010), मुरली विजय (2011), मनविंदर बिस्ला (2012), मनीष पांडे (2014), रोहित शर्मा (2015), क्रुणाल पांड्या (2017), जसप्रीत बुमराह (2019) और हार्दिक पांड्या (2022) फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड (2013), बेन कटिंग (2016), शेन वॉटसन (2018), ट्रेंट बोल्ट (2020), फाफ डुप्लेसिस (2021), डेवोन कॉन्वे (2023) और मिचेल स्टार्क (2024) ने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी
सीजन खिलाड़ी
2008 यूसुफ पठान
2009 अनिल कुंबले
2010 सुरेश रैना
2011 मुरली विजय
2012 मनविंदर बिसला
2013 कीरोन पोलार्ड
2014 मनीष पांडे
2015 रोहित शर्मा
2016 बेन कटिंग
2017 क्रुणाल पांड्या
2018 शेन वॉटसन
2019 जसप्रीत बुमराह
2020 ट्रेंट बोल्ट
2021 फाफ डुप्लेसिस
2022 हार्दिक पांड्या
2023 डेवोन कॉनवे
2024 मिचेल स्टार्क
विज्ञापन

कब-कब अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम बनी चैंपियन
आईपीएल में यह आठवीं बार है जब लीग स्टेज के दौरान शीर्ष पर रहने वाली टीम ही चैंपियन बनी है। इससे पहले 2008 में राजस्थान रॉयल्स, 2013 में मुंबई इंडियंस, 2017 में मुंबई इंडियंस, 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2019 में मुंबई इंडियंस, 2020 में मुंबई इंडियंस, 2022 में गुजरात टाइटंस और अब 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए चैंपियन बनी थी।
 
सीजन टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स
2013 मुंबई इंडियंस
2017 मुंबई इंडियंस
2018 चेन्नई सुपर किंग्स
2019 मुंबई इंडियंस
2020 मुंबई इंडियंस
2022 गुजरात टाइटंस
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स

क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम 11 बार बनी चैंपियन
वहीं, कोलकाता की टीम क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची थी और फिर चैंपियन भी बनी। प्लेऑफ वाले फॉर्मेट की शुरुआत 2011 से हुई थी। तब से लेकर अब तक 14 सीजन में से 11 सीजन क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची टीम ही खिताब जीती है। 2018 से लेकर अब तक पिछले सात सीजन में क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची टीम ही चैंपियन बनी है। 2023 में पिछले सीजन में सीएसके ने गुजरात को क्वालिफायर-1 में हराया था और सीधे फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी। इस सीजन कोलकाता ने क्वालिफायर-1 में और फिर फाइनल में सनराइजर्स टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed