फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : KKR fast bowler Harshit Rana credit Mentor Gautam Gambhir for team success in current edition

IPL 2024 : इस खिलाड़ी ने गंभीर के फॉर्मूला को दिया केकेआर की सफलता का श्रेय, इस सीजन कर रहा है शानदार प्रदर्शन

Mon, 06 May 2024 04:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 May 2024 04:06 PM IST
सार

कोलकाता ने रविवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स को हराया। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने विस्फोटक पारी खेली जिसके बाद हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटक कर लखनऊ की पारी लड़खड़ा दी थी।

विज्ञापन
IPL 2024 : KKR fast bowler Harshit Rana credit Mentor Gautam Gambhir for team success in current edition
गौतम गंभीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है और टीम आठ मैचों की जीत के बाद 16 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर आ गई है। कोलकाता ने रविवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स को हराया। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने विस्फोटक पारी खेली जिसके बाद हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटक कर लखनऊ की पारी लड़खड़ा दी थी। हर्षित ने मैच के बाद केकेआर की सफलता का श्रेयस टीम के पूर्व कप्तान और मेंटर गौतम गंभीर को दिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता वैसा ही प्रदर्शन कर रही है जैसा गंभीर खिलाड़ियों से चाहते हैं। 
विज्ञापन


गंभीर के नेतृत्व में केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था, जबकि 2011 और 2017 के बीच पांच बार टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। गंभीर पिछले दो सीजन तक लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ  थे, लेकिन केकेआर ने इस सीजन से पहले अपने पूर्व कप्तान को मेंटर के तौर पर टीम के साथ जोड़ा था। 
विज्ञापन


'गंभीर के स्टाइल से खेलने पर ध्यान केंद्रित किया'
हर्षित ने कहा, गंभीर के पास काफी समझ है कि किस तरह मैच को हमारे पक्ष में मोड़ना है और इससे हमें काफी मदद मिलती है। सिर्फ इस मैच में ही नहीं, पूरे सीजन के दौरान हमने इस बारे में ध्यान केंद्रित किया कि हम वैसा ही क्रिकेट खेलें जैसा गंभीर हमसे चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए खेलना है लक्ष्य
हर्षित ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय टीम के लिए खेलने का है। उन्होंने कहा, मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलने का है, लेकिन मैं जिस भी फ्रेंचाइजी के खेल रहा हूं मेरी कोशिश मैच के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की होती है।


मैच में क्या हुआ?
कोलकाता ने सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed