IND Inning
169/4 (15 ov)
N. Tilak Varma 7(3)*
Shreyas Iyer 3 (3)
WI elected to bowl
{"_id":"6641e0a889ee1cce74051b47","slug":"ipl-2024-it-s-going-differently-virat-kohli-had-fun-with-siraj-in-the-dressing-room-video-goes-viral-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'इसका अलग चल रहा है', ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने लिए सिराज के मजे, सामने आया मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'इसका अलग चल रहा है', ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने लिए सिराज के मजे, सामने आया मजेदार वीडियो
Mon, 13 May 2024 03:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 13 May 2024 03:13 PM IST
सार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विराट-सिराज
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में 12 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस मैच के बाद विराट कोहली को मोहम्मद सिराज के साथ ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते देखा गया। इसका वीडियो अब आरसीबी ने अपने ऑफिशिलयल पेज से साझा किया है।
दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज ने एक विकेट हासिल किया। उन्होंने कुमार कुशाग्र को आउट किया। वहीं, किंग कोहली 27 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से एक चौका और तीन छक्के लगाए। आरसीबी ने दिल्ली को हरा दिया। यह बेंगलुरु की इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है।

Trending Videos
कर्ण-विराट-सिराज
- फोटो : IPL
कोहली-कर्ण ने लिए सिराज के मजे
मैच के बाद किंग कोहली और कर्ण शर्मा को मोहम्मद सिराज से मजे लेते देखा गया। सिराज कहते हैं, "क्या शानदार कमबैक है। हम लोग यही सोच रहे थे कि एक मैच पर फोकस करना है, हम लोग क्वॉलिफाई हो गए हैं, नहीं हो गए हैं, हमारे बस में नहीं है। हमारे बस में क्या है.... फास्ट बॉलर के पास बॉल है, बैट्समैन के पास बैट है... बस जाना है अटैक करना है। अगर क्वॉलिफाई हुए, तो बहुत अच्छा... बस जैसे क्रिकेट हम लोग खेल रहे हैं, उसको आगे जारी रखेंगे। वैसी ही सोच रखेंगे और मजा भी आ रहा है।" इस पर कर्ण शर्मा कहते हैं, "उनके पास बैट है? और हमारे पास बॉल है? और उसके बाद...।" सिराज कहते हैं, "उसके बाद सामने स्टंप है।" कर्ण ने कहा, "उधर भी तो है, बैट, बॉल और स्टंप...।" सिराज बोले, "हां... तो...।" इस बातचीत में फिर विराट कोहली भी कूद पड़े और बोले, " क्या बोल रहा है, बैट्समैन के पास बैट है, बॉलर के पास बॉल है, कहता है।" सिराज ने कहा, "तो माइंडसेट वही है, ना विकेट लेने का भइया।" विराट ने कहा, "इसकी अलग क्रिकेट चल रही है... बोल मुझे बस स्टंप दिख रहा है, बस।"

This banter between Siraj, Karn and Virat will put a smile on your face! 🥹 😁
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 13, 2024
SIUUUU ❌ See you ✅ 😂#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #RCBvDC pic.twitter.com/K3mBxGNd5b
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
मैच का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु को आखिरी मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में ही खेलना है। इस मैच पर दोनों ही टीमों की किस्मत निर्भर होगी। चेन्नई की जीत पर आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर बेंगलुरु जीतती है तो उसे अच्छें अंतर से जीत हासिल करनी होगी, ताकि नेट रन रेट चेन्नई से बेहतर हो सके। इसके बाद भी बेंगलुरु को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।