फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Irfan Pathan slam Mumbai Indians captain Hardik Pandya over his batting against sunrisers Hyderabad

IPL 2024: मुंबई की करारी हार के बाद हार्दिक पर भड़का यह पूर्व भारतीय ऑलराउंडर, कप्तानी से हुआ निराश

Thu, 28 Mar 2024 03:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला। मुंबई की टीम ने हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था और बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की थी।

विज्ञापन
IPL 2024: Irfan Pathan slam Mumbai Indians captain Hardik Pandya over his batting against sunrisers Hyderabad
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल 2024 सीजन में अच्छी नहीं हुई है। गुजरात टाइंटस के खिलाफ पहला मुकाबला हारने के बाद टीम को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से भी हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला। मुंबई की टीम ने हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था और बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की थी। इस मैच के दौरान हार्दिक ने कप्तानी में कुछ गलतियां की फिर उनकी बल्लेबाजी भी धीमी रही। इस पर पूर्व भारतीय ऑलरउंडर इरफान पठान काफी निराश हुए और उन्होंने हार्दिक की जमकर आलोचना की। 
विज्ञापन


हार्दिक के अलावा सभी का स्ट्राइक रेट रहा बेहतर
कप्तान हार्दिक ने इस मैच में फिर निराश किया। उन्होंने अहम मौके पर धीमी पारी खेली जिससे मुंबई लक्ष्य से 31 रन पीछे रह गई। हार्दिक ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.00 का रहा जो अन्य सभी बल्लेबाजों की तुलना में सबसे कम है। मुंबई के लिए अन्य सभी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट करीब 200 के पास ही रहा जिसमें शीर्ष तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, इशान किशन और नमन धीर का स्ट्राइक रेट 200 के पार था। इनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन हार्दिक यहां भी प्रभावित करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


हार्दिक की बल्लेबाजी पर भड़के इरफान
इरफान ने हार्दिक की बल्लेबाजी को लेकर एक्स पर लिखा, 'जब पूरी टीम 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रही हो तो कप्तान 120 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता।' इरफान ने हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'हार्दिक की कप्तानी काफी साधारण दिखी। जब हैदराबाद के बल्लेबाज धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे तो जसप्रीत बुमराह को लंबे तक गेंदबाजी से दूर रखना मेरी समझ से परे है।'
विज्ञापन
विज्ञापन






नौवें स्थान पर पहुंची मुंबई की टीम
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वां सीजन शुरू होने से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया था। मुंबई ने लंब समय तक टीम के साथ रहे हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर दोबारा टीम में लिया। इतना ही नहीं मुंबई ने टीम की कमान रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक को दे दी। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया था, लेकिन अब वह टीम के कप्तान नहीं हैं। हार्दिक को कप्तानी देने पर पहले से ही विवाद चल रहा था। ऐसे में शुरुआती दो मैचों में टीम का और खुद उनका जिस तरह का प्रदर्शन रहा उससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या मुंबई ने निर्णय लेने में जल्दबाजी कर दी? आईपीएल 2024 की शुरुआत हुए एक सप्ताह का समय हो गया है। मुंबई की टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार कर अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed