फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'India's most successful captain Dhoni' Gambhir praised Dhoni before the match against Chennai

IPL 2024: 'भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी', चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले गंभीर ने की धोनी की तारीफ, कही यह बात

Mon, 08 Apr 2024 02:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 08 Apr 2024 02:00 PM IST
सार


भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीता। धोनी का नाम दुनिया के सफल कप्तानों में शुमार है। वह फिलहाल आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से भी इस्तीफा दिया। अब उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: 'India's most successful captain Dhoni' Gambhir praised Dhoni before the match against Chennai
धोनी और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि धोनी की अगुवाई में भारत ने तीन बार आईसीसी के खिताब पर कब्जा जमाया। गंभीर ने कहा कि धोनी दुनिया के सफल कप्तानों में से एक हैं। 
विज्ञापन


भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीता। धोनी का नाम दुनिया के सफल कप्तानों में शुमार है। वह फिलहाल आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से भी इस्तीफा दिया। अब उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ टीम की अगुवाई कर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की और 133 मौकों पर उनकी टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


गंभीर ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल
कोलकाता बनाम चेन्नई मैच से पहले गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "एमएस भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं, मुझे नहीं लगता कि कोई भी उस स्तर तक पहुंच सकता है। उन्होंने भारत को तीन बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं।'' गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता। आईपीएल के 17वें सीजन में टीम दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कोलकाता ने अब तक खेले तीन मैचों में जीत दर्ज की है। आज टीम की नजर चेन्नई के खिलाफ जीत पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'धोनी एक कुशल रणनीतिकार हैं' - गंभीर
इस दौरान गंभीर ने धोनी की मैच खत्म करने की कुशलता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह नंबर छह या सात पर उतरकर खेल खत्म कर सकते हैं। गंभीर ने आगे कहा, "वह रणनीति के मामले में बहुत अच्छे हैं। वह जानते थे कि स्पिनरों को कैसे नियंत्रित करना है, उनके खिलाफ फील्डिंग कैसे लगानी है और वह कभी हार नहीं मानते थे। वह नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करता था और हम जानते थे कि जब तक वह वहां रहेगा, वह खेल खत्म कर सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed