फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Harshit Rana was going to repeat the same mistake again, remembered his old punishment video

IPL 2024: बीसीसीआई का खौफ! फिर वही गलती दोहराने जा रहे थे हर्षित राणा, याद आई पुरानी सजा, देखें मजेदार वीडियो

Tue, 30 Apr 2024 04:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 30 Apr 2024 04:32 PM IST
सार

पोरेल को आउट करने के बाद गेंदबाज सेलिब्रेट करने लगे। इस दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ उठाए, लेकिन वह बीच में ही रुक गए। इससे पहले हर्षित ने मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्हें फ्लाइंग किस दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी इस हरकत पर जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
IPL 2024: Harshit Rana was going to repeat the same mistake again, remembered his old punishment video
हर्षित राणा-अभिषेक पोरेल - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूटी गई। दरअसल, केकेआर के सनसनी गेंदबाज हर्षित राणा दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का विकेट चटकाने के बाद एक बार फिर भावनाओं में बह गए। उन्होंने बल्लेबाज को आउट करने के बाद फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ बढ़ाए। हालांकि, उन्हें अपनी पुरानी सजा याद गई जिसके बाद वह ऐसा करने से रुक गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

फिर वही गलती दोहराने से रुके हर्षित
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। टीम ने मात्र 37 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक पोरेल पारी को संभालने में जुटे थे। हालांकि, सातवें ओवर में हर्षित राणा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। पोरेल को आउट करने के बाद गेंदबाज सेलिब्रेट करने लगे। इस दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ उठाए, लेकिन वह बीच में ही रुक गए। इससे पहले हर्षित ने मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्हें फ्लाइंग किस दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी इस हरकत पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक को दिया फ्लाइंग किस
केकेआर ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मयंक और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 5.3 ओवर में 60 रन बना लिए थे, लेकिन छठा ओवर करने आए हर्षित ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर मयंक को आउट किया। हर्षित ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई जिसकी टीम को काफी जरूरत थी। हालांकि मयंक का विकेट लेने के बाद हर्षित कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए और अपना होश गंवा बैठे। मंयक का विकेट लेने के बाद अतिउत्साहित हर्षित ने मयंक के पास जाकर उन्हें फ्लाइंग किस दी। शांत स्वभाव के मयंक को हर्षित का यह अंदाज पसंद नहीं आया और वह इस तेज गेंदबाज को देखते रहे, लेकिन कुछ बोले बिना पवेलियन की ओर चल दिए।  इसके बाद फाइनल ओवर में हर्षित ने ऐसी ही कुछ हरकत हेनरिक क्लासेन को आउट करने के बाद भी की। क्लासेन हैदराबाद को मैच जिताने के करीब ले आए थे, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हर्षित की गेंद पर सुयश शर्मा को कैच दे बैठे। मैच यहीं से केकेआर के पक्ष में मुड़ गया और टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed