फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap

IPL 2024: अभी भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, गुजरात से करनी होगी अदला-बदली, जानें प्रक्रिया

Sun, 26 Nov 2023 06:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Nov 2023 06:31 PM IST
सार

अभी तक यह खबरें थी कि हार्दिक को मुंबई ट्रेड विंडो से ऑल कैश यानी 15 करोड़ रुपये चुका कर अपनी टीम में शामिल करेगी। हालांकि, अब उनके पास ट्रेड विंडो में प्लेयर्स स्वैप का ऑप्शन बाकी है।

विज्ञापन
IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
गुजरात के कप्तान हार्दिक और मुंबई के कप्तान रोहित - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। ऐसी अटकले थीं कि आज हार्दिक के मुंबई में जाने की घोषणा हो सकती है, लेकिन गुजरात ने लिस्ट में हार्दिक को कप्तान बनाकर फिलहाल इन सभी अटकलों को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, क्या आपको पता है कि हार्दिक अभी भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं और उनके लिए रास्ते खुले हैं। ट्रेड विंड अभी भी खुली है, लेकिन इसके कुछ नियम और कानून होंगे। आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में है। उससे सात दिन पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी। यानी 12 दिसंबर तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी।
विज्ञापन

इस तरह मुंबई में जा सकते हैं हार्दिक

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
अभी तक यह खबरें थी कि हार्दिक को मुंबई ट्रेड विंडो से ऑल कैश यानी 15 करोड़ रुपये चुका कर अपनी टीम में शामिल करेगी। हालांकि, ऑफिशियल टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव शो के दौरान ईएसपीएन क्रिकइन्फो के दिग्गज पत्रकार ने कहा कि ट्रेड विंडो अभी खुली हुई है और अभी भी हार्दिक मुंबई में जा सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ नियम होंगे। यानी अब हार्दिक कैश से नहीं बल्कि प्लेयर टू प्लेयर स्वैप यानी दोनों टीमों से खिलाड़ियों की अदला बदली से मुंबई में जा पाएंगे।

यानी हार्दिक को अपनी टीम में लेने के लिए मुंबई को किसी खिलाड़ी को गुजरात में भेजना होगा। साथ ही मुंबई द्वारा गुजरात भेजा जाने वाला खिलाड़ी 2024 आईपीएल के लिए होने वाले ऑक्शन में खरीदा गया नहीं हो। यानी 2023 आईपीएल या इससे पहले के ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों से हार्दिक की मुंबई के साथ अदला बदली की जा सकती है।

पहले देखें मुंबई और गुजरात ने किन्हें रिलीज किया
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, जे रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर के नाम शामिल हैं। वहीं, गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका के नाम शामिल हैं। 

गुजरात की मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकांडे, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, राशिद खान।

मुंबई की मौजूदा टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद,नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)।

मुंबई के किन खिलाड़ियों से हो सकता है स्वैप

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
यह तो पता है कि हार्दिक गुजरात के कप्तान हैं और उनकी सैलरी वहां 15 करोड़ रुपये है। ऐसे में मुंबई को किसी खिलाड़ी को स्वैप करने के लिए उसकी सैलरी 15 करोड़ रुपये होनी चाहिए। उससे कम में हार्दिक शायद ही मुंबई में जा पाएं। ऐसे में मुंबई में जिन खिलाड़ियों की सैलरी 15 करोड़ या उससे ज्यादा है, उनमें रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये, कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ रुपये और ईशान किशन 15.25 करोड़ रुपये शामिल हैं। ऐसे में मुंबई इन्हीं तीन खिलाड़ियों में से किसी को गुजरात से स्वैप कर सकती है। यह देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित की हार्दिक से अदला बदली की अटकलें सही साबित होती हैं या नहीं। 

किस प्रकार हो सकती है खिलाड़ियों की अदला-बदली?
फ्रेंचाइजी को जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, ट्रेड विंडो के दौरान, एक फ्रेंचाइजी बीसीसीआई को उस खिलाड़ी का नाम भेज सकती है, जिन्हें वे ट्रेड के जरिए भेजना चाहते हैं और उस खिलाड़ी का नाम भी लिखा होगा जिसे वह हासिल करना चाहते हैं। इसके बाद बोर्ड को दूसरे फ्रेंचाइजी को उस खिलाड़ी के लिए प्राप्त अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई/एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) के बारे में सूचित करना होगा। दूसरे फ्रेंचाइजी को सबसे पहले यह तय करना है कि क्या वह अपनी टीम से किसी खिलाड़ी को ट्रेड विंडो में डालना चाहते हैं या नहीं। यदि हां तो वह ईओआई की प्राप्ति के 48 घंटों के भीतर बोर्ड को ईमेल द्वारा इसकी पुष्टि करेगा। 

यदि 48 घंटे की अवधि के भीतर कोई पुष्टि प्राप्त नहीं होती है, तो ईओआई अस्वीकार कर दिया जाएगा। यदि पुष्टि समय सीमा के भीतर भेजी जाती है, तो खिलाड़ी को एक सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा जो ट्रेड के हिस्से के रूप में बातचीत के लिए एनुअल लीग फीस पर सहमति बनानी होगी।
विज्ञापन

रोहित और हार्दिक की होगी अदला बदली?

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, यह भी अटकलें थीं कि मुंबई रोहित को हार्दिक से स्वैप करेगी, यानी रोहित गुजरात में चले जाएंगे और हार्दिक मुंबई में आ जाएंगे। अब यह भी संभव होता नजर आ रहा है। ईशान किशन का गुजरात में जाना न के बराबर है। ऐसे में आखिरी विकल्प कैमरन ग्रीन बचते हैं। ग्रीन को गुजरात में भेजा जा सकता है। अगर हार्दिक अदला बदली से आते हैं तो उन्हें मुंबई की कप्तानी दी जा सकती है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि लगभग 10 साल बाद क्या मुंबई को एक नया कप्तान मिलेगा? रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, रोहित के टी20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला करने पर विचार कर रहा था।

हार्दिक का गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने 2022 में गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब दिलाया था। हार्दिक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 2023 में टाइटंस ने लगातार दो सीजन में दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए। दोनों सीजन में हार्दिक की अगुआई में टाइटंस लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप पर रही थी। हार्दिक और कोच आशीष नेहरा की जोड़ी सुपरहिट रही थी। टाइटंस के लिए दो सीजन में हार्दिक ने 30 पारियों में 41.65 की औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट के साथ 833 रन बनाए। उन्होंने 8.1 की इकोनॉमी के साथ 11 विकेट भी लिए। 

ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले तीसरे कप्तान बन सकते हैं  हार्दिक

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
रहाणे और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक इस समय चोटिल हैं और उन्हें भारत के वनडे विश्व कप अभियान के दौरान टखने में चोट लगी थी। अगर हार्दिक मुंबई में शामिल होते हैं तो ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले आईपीएल के तीसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2020 में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स से अपनी टीम में ट्रेड से शामिल किया था। वहीं, 2020 में ही अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। 

गुजरात ने हार्दिक को कैसे शामिल किया था?

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
वैश्विक फंड मैनेजर सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स के स्वामित्व वाली टाइटंस फ्रेंचाइजी जब 2021 में अस्तित्व में आई थी, तो उन्हें मेगा नीलामी से पहले अन्य फ्रेंचाइजी द्वारा जारी पूल से तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी गई थी। टाइटंस ने हार्दिक और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि शुभमन गिल को सात करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा गया। हालांकि, गुजरात टाइटंस से दो सीजन खेलने के बाद हार्दिक उस टीम में लौटने को तैयार हैं जहां उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और खेल के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक के रूप में विकसित हुए।

IPL 2024: Hardik Pandya can still go to Mumbai Indians from Gujarat Titans by Trade Window by players swap
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या - फोटो : mumbai indians
अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 2015 में 10 लाख रुपये में खरीदे गए हार्दिक 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई के खिताब जीतने वाले सीजन का हिस्सा थे। हार्दिक आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उन्होंने 123 मैचों में 30.38 के औसत और 145 के स्ट्राइक रेट से 2309 रन बनाए हैं। इसके अलावा 53 विकेट भी लिए हैं। 2021 तक हर नीलामी से पहले मुंबई द्वारा रिटेन किए जाने के बाद हार्दिक को आखिरकार 2022 मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed