फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 GT vs RCB Result: Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Result

GT vs RCB: अहमदाबाद में आया कोहली-जैक्स का तूफान, चौके-छक्कों की बारिश के साथ दिलाई टीम को नौ विकेट से जीत

Sun, 28 Apr 2024 09:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 28 Apr 2024 09:16 PM IST
सार

इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली और विल जैक्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत गुजरात को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी के खाते में छह अंक हो गए। हालांकि, अंक तालिका में टीम अभी भी 10वें स्थान पर है। वहीं, गुजरात आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर बनी है। 

विज्ञापन
IPL 2024 GT vs RCB Result: Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Key Highlights Analysis Result
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली और विल जैक्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत गुजरात को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी के खाते में छह अंक हो गए। हालांकि, अंक तालिका में टीम अभी भी 10वें स्थान पर है। वहीं, गुजरात आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर बनी है। 
विज्ञापन


201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। गुजरात के लिए पहला और इकलौता विकेट साई किशोर ने लिया। कप्तान इस मैच में 24 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने गुजरात के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया और टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आए।  उन्होंने 32 गेंदों में इस सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के खिलाफ किंग कोहली ने 159.09 के स्ट्राइक रेट से छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल 2024 में विराट कोहली के 500 रन पूरे हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विल जैक्स ने लगाया शतक
वहीं, आरसीबी की तरफ से इस मैच में विल जैक्स ने भी विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 41 गेंदों में शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 243.90 के स्ट्राइक रेट से पांच शतक और 10 छक्के लगाए। उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी ने 16 ओवर में एक विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

साहा छह रन बनाकर आउट हुए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 200 रनों का स्कोर तैयार किया। इस आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋद्धिमान साहा सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें स्वप्निल सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें आउट किया। वहीं, कप्तान गिल 16 रन बना सके। इस मैच में वापसी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें आउट किया।

शाहरुख ने जड़ा टी20 करियर का पहला अर्धशतक
तीसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन और शाहरुख खान के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई जिसे सिराज ने तोड़ा। तेज गेंदबाज ने शाहरुख को 15वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। वह 30 गेंदों में 193 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। आईपीएल का पहला पचासा उन्होंने 24 गेंदों में लगाया।


सुदर्शन ने भी ठोका पचासा, पूरे किए 400 रन
वहीं, सुदर्शन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का छठा पचासा लगाया है। उन्होंने इसके लिए 34 गेंदों का सहारा लिया। सुदर्शन ने मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 49 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल 2024 में 400 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के निकले। वहीं, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे डेविड मिलर ने 19 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाने में कामयाब हुए। आरसीबी की तरफ से स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed