स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:24 PM IST
सार
आईपीएल 2024 के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है। बीसीसीआई ने सोमवार को टूर्नामेंट के बाकी बचे 53 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 17वें सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया था, लेकिन अब बोर्ड ने आगे का शेड्यूल जारी कर दिया है। 17वें संस्करण का फाइनल 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा जबकि दूसरा क्वालिफायर मैच भी 24 मई को इसी शहर में खेला जाएगा। वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 मई को पहला क्वालिफायर और 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने पहले चरण के लिए 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था जिसका पहला मैच 22 मार्च को खेला गया। आईपीएल 2024 के पहले फेज का अंतिम मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाना है। इस बीच बोर्ड ने आगे का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल 2024 में शामिल 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं जबकि ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। दोनों ग्रुप की सभी टीमों के बीच एक-एक मैच खेला जा चुका है।
विज्ञापन
The wait is finally over! 😍
Here's the complete TATA #IPL2024 schedule! Mark your calendars 📅 and don't miss out on the non-stop cricket excitement 🔥
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।