{"_id":"6613f7652a8894aa710731fa","slug":"ipl-2024-former-selector-msk-prasad-wants-mayank-yadav-to-be-added-in-t20-world-cup-squad-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: इस पूर्व चयनकर्ता ने मयंक को टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने की वकालत की, प्रदर्शन से हुए काफी प्रभावित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: इस पूर्व चयनकर्ता ने मयंक को टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने की वकालत की, प्रदर्शन से हुए काफी प्रभावित
Mon, 08 Apr 2024 07:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:26 PM IST
सार
मयंक आईपीएल के मौजूदा सीजन में 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाल चुके हैं। मयंक का यह प्रदर्शन आईपीएल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मयंक यादव
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपरजाएंट्स की रफ्तार की नई सनसनी मयंक यादव अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। मयंक आईपीएल के मौजूदा सीजन में 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाल चुके हैं। मयंक का यह प्रदर्शन आईपीएल में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी मयंक से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने इस तेज गेंदबाज को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर डाली है।
'मयंक ने बड़े टूर्नामेंट का दबाव बेहतर तरीके से झेला'
लखनऊ सुपरजाएंट्स के रणनीतिक सलाहकार प्रसाद ने बताया कि मयंक आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई अन्य प्रारूप होता तो मेरी राय अलग होती। मैं उसके बारे में कोई भी निर्णय कुछ द्विपक्षीय सीरीज के बाद ही लेता। लेकिन आईपीएल अपने आप में बड़ा टूर्नामेंट है जहां आप अपनी प्रतिभा को दर्शा सकते हैं क्योंकि यहां सभी मैचों में काफी दबाव होता है। मयंक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दिखाया है कि वह बड़े टूर्नामेंट का दबाव झेल सकते हैं और लगातार अच्छी लाइन में गेंदबाजी कर सकते हैं।
'चयनकर्ताओं को मयंक के बारे में सोचना चाहिए'
प्रसाद ने कहा, मयंक ने पहले ही अपनी तेजी से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। अगर वे मयंक की तेजी का सामना नहीं कर पा रहे हैं तो जाहिर है कि वह प्रभावी साबित हो सकता है। आप भारतीय गेंदबाजी को देखें विशेषकर मोहम्मद शमी अब लगभग बाहर ही हैं और चयनकर्ता को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद तीसरे तेज गेंदबाज के बारे में सोचना होगा। ऐसा गेंदबाज जिसके पास वैसी ही तेज और एकुरेसी है और टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का हकदार हो।
विज्ञापन
मयंक यादव हुए चोटिल
मयंक यादव रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए। उन्होंने गुजरात के खिलाफ सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे जिसके बाद मैदान पर वापसी नहीं कर पाए थे। मयंक चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए थे, लेकिन इस ओवर में वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गेंद नहीं डाल पा रहे थे। इस ओवर के बाद वह टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने गुजरात के खिलाफ एक ओवर में 13 रन दिए। बाद में लखनऊ के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने मैच के बाद बताया कि मयंक अब ठीक हैं।