फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Former Mumbai captain Rohit ready for IPL, joins team camp

IPL 2024: मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित आईपीएल के लिए तैयार, टीम के कैंप से जुड़े

Mon, 18 Mar 2024 09:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

मुंबई ने एक बार फिर हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें रोहित की जगह टीम की कमान सौंप दी। मुंबई इंडियंस की टीम इस साल अपने नए कप्तान की अगुआई में खेलने उतरेगी।

विज्ञापन
IPL 2024: Former Mumbai captain Rohit ready for IPL, joins team camp
रोहित शर्मा - फोटो : IPL

विस्तार

रोहित शर्मा भले ही इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे, लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह आईपीएल के 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने का फैसला किया है। हार्दिक इससे पहले 2015 से मुंबई टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन 2022 और 2023 सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई ने एक बार फिर हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें रोहित की जगह टीम की कमान सौंप दी। मुंबई इंडियंस की टीम इस साल अपने नए कप्तान की अगुआई में खेलने उतरेगी। 
विज्ञापन


आईपीएल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन के लिए अपनी कमर कस ली है। मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ ही पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले टीम है। इन दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित आईपीएल के लिए सोमवार को मुंबई में टीम के होटल पहुंचे। रोहित अब टीम के साथ आईपीएल की तैयारियों में जुट जाएंगे। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें रोहित की वापसी पर एक मजेदार वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो में दो बच्चे रोहित की घर वापसी पर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में रोहित चमचमाती कार से गैंड एंट्री लेते दिख रहे हैं और टीम होटल में प्रवेश करते समय हंस रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, वो आ गया... रो आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक दशक तक रोहित ने संभाली थी कमान
रोहित शर्मा करीब एक दशक से मुंबई की कप्तानी कर रहे थे। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। रोहित हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे और उनके नेतृत्व में टीम ने 4-1 से यह सीरीज अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed