{"_id":"664300515036752a7000279a","slug":"ipl-2024-former-indian-coach-ravi-shastri-in-favour-of-impact-player-rule-amid-debate-over-this-rule-2024-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 : इंपैक्ट प्लेयर नियम की बहस में कूदे रवि शास्त्री, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 : इंपैक्ट प्लेयर नियम की बहस में कूदे रवि शास्त्री, कह दी ये बड़ी बात
Tue, 14 May 2024 11:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 May 2024 11:41 AM IST
सार
आईपीएल 2024 में बड़े स्कोर बनने में इंपैक्ट प्लेयर नियम का बड़ा योगदान रहा है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस नियम की आलोचना की थी। उनका कहना था कि यह ऑलराउंडर की क्षमता को समाप्त कर रहा है।
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : IPL
विस्तार
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी इंपैक्ट प्लेयर नियम की बहस में कूद पड़े हैं और उन्होंने इस नियम का समर्थन किया है। शास्त्री के अनुसार इंपैक्ट प्लेयर नियम होने से आईपीएल में कई रोमांचक मैच फिनिश देखने को मिले हैं। आईपीएल 2024 में बड़े स्कोर बनने में इंपैक्ट प्लेयर नियम का बड़ा योगदान रहा है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस नियम की आलोचना की थी। उनका कहना था कि यह ऑलराउंडर की क्षमता को समाप्त कर रहा है।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान रोहित पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने खुलकर इस नियम का विरोध किया था। इंपैक्ट प्लेयर नियम की शुरुआत 2022 सीजन से हुई थी। शुरुआत में इसे सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में लागू किया गया था। इस नियम के तहत कोई भी टीम इंपैक्ट सब के तौर पर टीम में 12वां खिलाड़ी रख सकती है। टीमों को टॉस के दौरान इंपैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होती है और टीम प्लेइंग-11 में मौजूद किसी खिलाड़ी की जगह एक इंपैक्ट सब के मैदान पर उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'आपको समय के साथ चलना होता है'
शास्त्री ने रविचंद्रन अश्विन के साथ यू-ट्यूब चैनल पर कहा, इंपैक्ट प्लेयर नियम अच्छा है। आपको समय के साथ चलना होगा। ऐसा अन्य खेलों में भी होता है। इससे रोमांचक फिनिश देखने मिले। आप देखें कि पिछले साल हमें कितने रोमांचक फिनिश देखने मिले, इसने अंतर पैदा किया है। जब नया नियम आता है तो कुछ लोग इस कोशिश में रहते हैं कि इसे कैसे गलत साबित किया जाए, लेकिन जब आप 190-200 का स्कोर लगातार बनते देखते हैं और लोगों को अवसर मिलते देखते हैं तो आप नियम के बारे में सोचने पर विवश हो जाते हैं।

इंपैक्ट प्लेयर नियम स्थायी नहीं
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा था कि इंपैक्ट प्लेयर नियम स्थायी नहीं है और भविष्य में इस पर पुनर्विचार संभव है। शाह ने कहा था, इंपैक्ट प्लेयर का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था । वैसे इससे दो भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का अतिरिक्त मौका मिल रहा है। क्या यह महत्वपूर्ण नहीं है। खेल भी और प्रतिस्पर्धी हो रहा है। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी को लगता है कि यह सही नहीं है तो हम इस पर बात करेंगे। अभी तक किसी ने ऐसा कुछ कहा नहीं है। आईपीएल और टी20 विश्व कप के बाद बैठक में तय किया जाएगा। यह स्थाई नियम नहीं है और मैं यह भी नहीं कह रहा कि हम इसे खत्म कर देंगे। शाह ने यह भी कहा कि टी20 विश्व कप खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को आराम की जरूरत नहीं है क्योंकि मैच प्रैक्टिस ही सबसे अच्छी तैयारी होती है।