फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Former Australian cricketer taking a jibe at Kohli? Said- Not like before but Virat is still great

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर का कोहली पर तंज? बोले- पहले की तरह नहीं पर विराट अभी भी जबरदस्त

Sat, 11 May 2024 12:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 May 2024 12:23 AM IST
सार

मूडी ने कहा,‘यह शानदार है। वह अब पहले की तरह वाला विराट कोहली नहीं है लेकिन अब वह 21 साल का भी नहीं है। वह 30 पार है लेकिन अभी भी ऐसा प्रदर्शन लाजवाब है।’

विज्ञापन
IPL 2024: Former Australian cricketer taking a jibe at Kohli? Said- Not like before but Virat is still great
विराट कोहली - फोटो : IPL

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी का मानना है कि विराट कोहली की भी अपनी सीमाएं हैं लेकिन भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने ट्रेनिंग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के दम पर उसकी भरपाई कर दी है। अपनी दमदार स्लॉग स्वीप के जरिये कोहली बीच के ओवरों में स्पिनरों को बखूबी खेल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को 47 गेंद में 92 रन की पारी खेली और डीप मिडविकेट से सटीक थ्रो पर शशांक सिंह को रन आउट भी किया। मूडी ने कहा,‘यह शानदार है। वह अब पहले की तरह वाला विराट कोहली नहीं है लेकिन अब वह 21 साल का भी नहीं है। वह 30 पार है लेकिन अभी भी ऐसा प्रदर्शन लाजवाब है।’
विज्ञापन


किंग कोहली ने आईपीएल 2024 में अब तक 12 मैच खेले हैं। उनके बल्ले से 12 पारियों में 70.44 की औसत से 634 रन बनाए हैं। जारी सीजन में वह एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगा चुके हैं। खास बात यह है कि उनके बल्ले से जमकर छक्के-चौके भी देखने को मिल रहे हैं। वह इस सीजन अब तक 55 चौके और 30 छक्के लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed