{"_id":"65fc141395d80f83030e1506","slug":"ipl-2024-five-titles-10-finals-this-is-how-dhoni-s-captaincy-journey-has-been-know-how-mahi-s-record-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: पांच खिताब, 10 फाइनल, कुछ इस तरह रहा धोनी की कप्तानी का सफर, जानें कैसा रहा है माही का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: पांच खिताब, 10 फाइनल, कुछ इस तरह रहा धोनी की कप्तानी का सफर, जानें कैसा रहा है माही का रिकॉर्ड
Thu, 21 Mar 2024 04:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Mar 2024 04:34 PM IST
सार
धोनी का आईपीएल में कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान के रूप में नाम स्थापित किया है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी रिकॉर्ड
- फोटो : PTI
विस्तार
आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब लंबे समय से टीम की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी गई। धोनी का आईपीएल में कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान के रूप में नाम स्थापित किया। धोनी के इस तरह कप्तानी छोड़ने से उन बातों को बल मिला है जिसमें यह कहा जा रहा था कि आईपीएल का यह सीजन इस दिग्गज खिलाड़ी का अंतिम आईपीएल हो सकता है और इसके बाद धोनी इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे।
कप्तानी में धोनी जैसा कोई नहीं
भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले धोनी की कप्तानी सिक्का आईपीएल में भी जमकर बोला है। उन्होंने 2008 से लेकर 2023 तक सीएसके के लिए 212 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम ने 128 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 82 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दो मैच बेनतीजा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल के 14 सीजन में से 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया जिसमें से 10 बार वो फाइनल खेली और पांच बार खिताब जीतने में सफल रही। मालूम हो कि 2013 फिक्सिंग कांड के कारण इस फ्रेंचाइजी को दो सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। आईपीएल इतिहास में धोनी के अलावा कोई कप्तान नहीं है जिसने उनसे ज्यादा मैच में टीम की अगुआई की है या धोनी से ज्यादा मैच जीते हैं।
खेले हैं रिकॉर्ड 250 मैच
धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2008 से ही आईपीएल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अबतक 250 मैच खेले हैं। उन्होंने इस लीग में 5082 रन बनाए हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। इस दौरान माही का स्ट्राइक रेट 136 का रहा है। विकेट के पीछे उनकी भूमिका की बात करें तो धोनी विकेटकीपर के तौर पर कितने फास्ट हैं यह किसी से छिपा नहीं है। धोनी ने 142 कैच पकड़े हैं और 42 स्टंपिंग की है।