फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Final KKR vs SRH Highlights Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Full Stats

IPL Final: हैदराबाद की टीम और उनके बल्लेबाजों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 24.75 करोड़ के स्टार्क ने फिर किया कमाल

Mon, 27 May 2024 08:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 May 2024 08:43 AM IST
सार

KKR vs SRH IPL Final Highlights Records : इस मैच में कोलकाता के सभी छह गेंदबाजों ने विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
IPL 2024 Final KKR vs SRH Highlights Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Full Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में कोलकाता की शानदार गेंदबाजी ने हैदराबाद को आईपीएल फाइनल के इतिहास के सबसे कम स्कोर पर रोक दिया। हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। इस मैच में कोलकाता के गेंदबाजों का जलवा रहा, वहीं हैदराबाद के बल्लेबाजों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। टीम का कोई बल्लेबाज इस मैच में 30+ का स्कोर नहीं बना सका। आईपीएल इतिहास में अब तक 17 फाइनल खेले गए हैं और उसकी 34 पारियों में यह पहली बार है जब किसी एक टीम का कोई बल्लेबाज या एक पारी के दौरान कोई बल्लेबाज 30 या इससे ज्यादा रन नहीं बना सका। कप्तान पैट कमिंस 24 रन के साथ टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे।
विज्ञापन


SRH का सबसे कम स्कोर (आईपीएल)
स्कोर खिलाफ जगह साल
96 मुंबई हैदराबाद 2019
113 मुंबई हैदराबाद 2015
113 कोलकाता चेन्नई 2024
114 पंजाब दुबई 2020

आईपीएल फाइनल में सातवां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
स्कोर टीम खिलाफ जगह साल
57/7 CSK MI कोलकाता 2013
77/7 SRH KKR चेन्नई 2024
79/7 MI RPS हैदराबाद 2017
92/7 RCB CSK चेन्नई 2011

ट्रेविस हेड की पिछली चार पारियां
रन गेंद खिलाफ स्टेज
0 1 पंजाब लीग
0 2 कोलकाता क्वालिफायर-1
34 28 राजस्थान क्वालिफायर-2
0 1 कोलकाता फाइनल

इस मैच में कोलकाता के सभी छह गेंदबाजों ने विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला। आईपीएल फाइनल में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी एक टीम के छह अलग-अलग गेंदबाजों ने विकेट लिए हों। इससे पहले 2013 में ईडन गार्डेन्स में मुंबई और चेन्नई के बीच मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाजों ने ऐसा किया था।

आईपीएल फाइनल में कोलकाता के गेंदबाजों का प्रदर्शन
खिलाड़ी विकेट रन दिए
मिचेल स्टार्क 2 14
वैभव अरोड़ा 1 24
हर्षित राणा 2 24
सुनील नरेन 1 16
आंद्रे रसेल 3 19
वरुण चक्रवर्ती 1 9

आईपीएल 2024 में SRH के लिए सबसे कम पावरप्ले स्कोर
स्कोर खिलाफ जगह
37/2 राजस्थान हैदराबाद
40/3 पंजाब मुल्लांपुर
40/3 कोलकाता चेन्नई
45/4 कोलकाता अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2024 में कोलकाता के स्पिनर्स ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। इस सीजन मिडिल ओवर्स यानी सात से 15 ओवर्स के बीच वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। वहीं, केकेआर के ही सुनील नरेन 13 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। केकेआर के ही आंद्र रसेल 12 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले पहले कप्तान बन गए। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन तब टीम मुंबई से हार गई थी। अब 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता है।

आईपीएल 2024 में मध्य ओवरों में सर्वाधिक विकेट (7-15)
खिलाड़ी का नाम टीम विकेट की संख्या
वरुण चक्रवर्ती कोलकाता 17
सुनील नरेन कोलकाता 13
आंद्रे रसेल कोलकाता 12
युजवेंद्र चहल राजस्थान 12
कुलदीप यादव दिल्ली 12
विज्ञापन

IPL 2024 Final KKR vs SRH Highlights Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Full Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया। लीग स्टेज तक मामूली प्रदर्शन करने वाले स्टार्क ने प्लेऑफ में गजब का प्रदर्शन किया। जैसे-जैसे टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है, स्टार्क भी फॉर्म में लौट रहे हैं। इस सीजन स्टार्क ने लीग राउंड के दौरान 12 मैचों में 12 विकेट लिए थे। वहीं, प्लेऑफ में दो मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिए और कोलकाता की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही किरदार स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले साल वनडे विश्व कप में निभाया था। 2023 वनडे विश्व कप में स्टार्क ने ग्रुप स्टेज में आठ मैचों में 10 विकेट लिए थे। वहीं, नॉकआउट स्टेज में स्टार्क ने दो मैचों में छह विकेट लिए थे। 

IPL 2024 Final KKR vs SRH Highlights Records Most Runs Scorer to Highest Wicket Taker Full Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता ने फाइनल में 10.3 ओवर में जीत हासिल की। उन्होंने 57 गेंद रहते जीत हासिल की। यह आईपीएल प्लेऑफ या नॉकआउट स्टेज में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है। वहीं, कोलकाता के लिए गेंद शेष रहने के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंद शेष रहने के मामले में यह आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है।  इस सीजन कोलकाता ने खिताब जीतने तक सिर्फ तीन मैच गंवाए। यह एक रिकॉर्ड है। इस मामले में कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स की बराबरी की। 2008 में राजस्थान की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाए थे और चैंपियन बनी थी। 2022 में चैंपियन बनी गुजरात की टीम ने चार मैच गंवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed