{"_id":"66520600bb0a879de80159b3","slug":"ipl-2024-final-kkr-practice-season-halt-because-of-rain-bad-news-ahead-of-match-against-srh-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs KKR Final: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता का अभ्यास सत्र, क्या रिजर्व डे में जाएगा फाइनल मैच?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs KKR Final: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता का अभ्यास सत्र, क्या रिजर्व डे में जाएगा फाइनल मैच?
Sat, 25 May 2024 09:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 May 2024 09:09 PM IST
सार
आईपीएल 2023 सीजन का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में गया था और मैच से एक दिन पहले हुई बारिश ने इस संभावना को बल दिया है कि क्या इस बार फिर विजेता का फैसला रिजर्व डे में जाकर होगा?
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस
- फोटो : IPL
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों ने रविवार को होने वाले फाइनल मैच के लिए कमर कस ली है। दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मैच से एक दिन पूर्व बारिश ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को चेन्नई में बारिश के कारण केकेआर की टीम का अभ्यास सत्र बाधित हो गया। आईपीएल 2023 सीजन का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में गया था और मैच से एक दिन पहले हुई बारिश ने इस संभावना को बल दिया है कि क्या इस बार फिर विजेता का फैसला रिजर्व डे में जाकर होगा?
विज्ञापन
हैदराबाद ने नहीं लिया अभ्यास सत्र में हिस्सा
सनराइजर्स ने शुक्रवार को दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। टीम ने शनिवार को अभ्यास सत्र आयोजित नहीं करने का फैसला किया था। केकेआर की टीम को शाम में अभ्यास करना था लेकिन फुटबॉल के साथ वार्मअप कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। इससे खिलाड़ियों को पवेलियन की तरफ लौटना पड़ा। इस दौरान मैदानकर्मियों ने फाइनल में इस्तेमाल होने वाले जल्दी से चौथी पिच को ढक दिया। इस तरह केकेआर की टीम खिताबी मुकाबले से पहले अंतिम अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सकी।

KKR practice session cut short due to the rain in Chepauk.pic.twitter.com/ibHeA7o8do
— KKR Vibe (@KnightsVibe) May 25, 2024
लाल मिट्टी की पिच पर होगा मुकाबला
दूसरा क्वालिफायर काली मिट्टी की पिच पर खेला गया जिससे स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी मदद मिली।हालांकि, फाइनल में लाल मिट्टी वाली पिच का इस्तेमाल होगा इस पर शुक्रवार की तुलना में गेंद बेहतर तरीके से बल्ले पर आने की उम्मीद है। पिच को ढके जाने से पहले केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ लंबे समय तक उसका करीब से निरीक्षण किया।

फाइनल मैच में बारिश की संभावना नहीं
केकेआर और हैदराबाद के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान बारिश का पूर्वानुमान नहीं है लेकिन उमस के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'रेमल' के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी में ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। बारिश के कारण अगर दिन का खेल धुला तो फाइनल के लिए एक अतिरिक्त दिन रिजर्व है और सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।